दिल्ली

हिंदू देवताओं की ना मानने की शपथ, दिल्ली सरकार के मंत्री के खिलाफ बीजेपी ने शिकायत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 03:41 PM IST

दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर बीजेपी का आरोप है कि वो उस कार्यक्रम का हिस्सा थे जिसमें हिंदू धर्म के देवी देवताओं को ना मानने की शपथ दिलाई जा रही थी। इस संबंध में बीजेपी ने एक वीडियो भी जारी किया है।

Image

दिल्ली सरकार में मंत्री हैं राजेंद्र पाल गौतम

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • राजेंद्र पाल गौतम का वीडियो जारी
  • वीडियो जारी कर बीजेपी ने साधा निशाना
  • हिंदू देवताओं को ना मानने की शपथ

अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का एक वीडियो बीजेपी ने जारी किया है। उस वीडियो में एक शख्स हजारों की संख्या में जुटे लोगों को शपथ दिला रहा है कि वे लोग हिंदू देवी-देवताओं को ना मानें। वो शख्स लोगों को शपथ दिला रहा है कि गौरी गणपति के साथ साथ किसी और देवी देवताओं को मानने की जरूरत नहीं है। बीजेपी का कहना है कि आखिर आप सरकार के मंत्री उस कार्यक्रम में शामिल होकर किस तरह का संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।आप के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं आप के मंत्री का कहना है कि संविधान प्रदत्त व्यवस्था का सिर्फ उन्होंने पालन किया है। बीजेपी के लोगों को बेवजह राजनीति करने की आदत पड़ गई है।

क्या है मामला

दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम नागपुर में आयोजित बौद्ध महासभा की बैठक में शामिल हुए थे। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि एक तरफ केजरीवाल सरकार के मंत्री हिंदू देवी देवताओं को गाली दे रहे हैं तो दूसरी तरफ वो खुद गुजरात में देवी देवताओं के नाम पर वोट मांग रहे हैं। आम आदमी पार्टी हिंदू समाज के गरीब लोगों को धर्म परिवर्तन कराने वाली मशीन बन चुकी है। बता दें कि बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने नागपुर वाले वीडियो को शेयर कर बताया कि जो शख्स शपथ दिला रहा है वो कोई और नहीं बल्कि दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम हैं।

दोतरफा राजनीति कर रही है आप

बीजेपी का कहना है कि आप आदमी पार्टी की सरकार लोगों को मुश्किलों को समाधान करने में नाकाम रही है और अब हिंदू देवी देवताओं को ना मानने की शपथ दिला रही है। एक तरफ दिल्ली सरकार के कर्ता धर्ता हनुमान मंदिर में मत्था टेकने जाते हैं तो दूसरी तरफ आप के मंत्री का यह वीडियो है। इस तरह के दोहरे चरित्र की अपेक्षा आप नेताओं से ही की जा सकती है। हालांकि बीजेपी के आरोपों से इतर यह कहा जा रहा है कि जिन लोगों को शपथ दिलाई गई है वो बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग हैं। लेकिन बीजेपी का कहना है कि आप के नेता लोगों को भड़का रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article