देश

'कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नहीं...', बिहार की बात कर भाजपा नेता ने कर्नाटक का बताया हाल; कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Karnataka Politics: भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में पहले से चल रहे कई राजनीतिक घटनाक्रमों के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचने की उम्मीद है। यह पूछे जाने पर कि क्या नवंबर में राजनीतिक घटनाक्रम में तेजी आने के संकेत हैं उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के लोग खुद ही संकेत दे रहे हैं। हम तो छह महीने से यही कह रहे हैं।

Image

भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र (फोटो साभार: @BYVijayendra)

Photo : Twitter

Karnataka Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में पहले से चल रहे कई राजनीतिक घटनाक्रमों के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचने की उम्मीद है। विजयेंद्र ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर इस वर्ष के अंत में मुख्यमंत्री पद पर संभावित बदलाव के बारे में उठ रही आवाजों का हवाला देते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि हालिया घटनाक्रम से संकेत मिलता है कि सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर "सब कुछ ठीक नहीं है" और पार्टी के सदस्य स्वयं नवंबर में राजनीतिक बदलावों को गति मिलने का संकेत दे रहे हैं। नवंबर में कांग्रेस सरकार के पांच साल में से ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने पर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हो गयी हैं। कुछ लोग इसे "नवंबर क्रांति" का नाम दे रहे हैं।

BJP नेता ने क्या कुछ कहा?

विजयेंद्र ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सत्तारूढ़ पार्टी के मंत्रियों और विधायकों की प्रतिक्रियाओं से यह स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं है। बिहार चुनाव के बाद राज्य में शुरू हो चुके कई राजनीतिक घटनाक्रम अपने तार्किक अंत तक पहुंच जाएंगे। सत्तारूढ़ दल के लोग स्वयं इस बारे में बात कर रहे हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या नवंबर में राजनीतिक घटनाक्रम में तेजी आने के संकेत हैं उन्होंने कहा, ‘‘सत्ताधारी दल के लोग खुद ही संकेत दे रहे हैं। हम तो छह महीने से यही कह रहे हैं। क्या इससे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर खतरा मंडराएगा या किसी और के लिए सौभाग्य की बात होगी, देखते हैं।’’ मुख्यमंत्री परिवर्तन की चर्चाओं के बीच सिद्धरमैया ने एक बार फिर कहा है कि वह पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article