बिजनेस

आज सोने का भाव 25 नवंबर 2026: तेज गिरावट के बाद अभी क्या है रेट, अपने शहर में जानें 24, 22, 18 कैरेट की ताजा कीमत

Gold Price Today in India (आज सोने का भाव, Aaj Sone Ka Bhav) 25 November 2026: पटना, लखनऊ, दिल्ली-NCR समेत आपके शहरों में 24K, 22K और 18 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Gold Price Today in India (आज सोना का भाव) 25 November 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। 10 दिनों तक लगातार गिरावट के बाद सोमवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला, मंगलवार को गुरु नानक जयंती की वजह से दिनभर बाजार बंद रहा, लेकिन शाम 5 बजे ओपन हुआ और फिर जबरदस्त गिरावट हुई। आज (बुधवार) बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.06% घटकर यानी 79 रुपये गिरावट के साथ 1,22,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,22,329 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस डॉट को डॉट इन के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,22,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में सोने की कीमत 3,547.70 डॉलर प्रति औंस हो गई। इंडिया बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट का सोना 1,24,945 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 23 कैरेट का सोना 1,24,445 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट का सोना 1,14,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 18 कैरेट का सोना 93,709 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट का सोना 73,093 रुपये प्रति 10 ग्राम है। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,27,900 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,17,300 रुपये, 18 कैरेट की कीमत 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹127900₹117300₹96000
मुंबई₹127800₹117150₹95850
कोलकाता₹127800₹117150₹95850
चेन्नई₹127800₹117150₹95850
पटना₹127850₹117200₹95900
लखनऊ₹127900₹117300₹96000
मेरठ₹127900₹117300₹96000
कानपुर₹127900₹117300₹96000
अयोध्या₹127900₹117300₹96000
अलीगढ़₹127900₹117300₹96000
मुरादाबाद₹127900₹117300₹96000
मिर्जापुर₹127900₹117300₹96000
झांसी₹127900₹117300₹96000
मथुरा₹127900₹117300₹96000
गोरखपुर₹127900₹117300₹96000
बरेली₹127900₹117300₹96000
प्रयागराज₹127900₹117300₹96000
वाराणसी₹127900₹117300₹96000
आगरा₹127900₹117300₹96000
गाजियाबाद₹127900₹117300₹96000
नोएडा₹127900₹117300₹96000
गुरुग्राम₹127900₹117300₹96000
चंडीगढ़₹127900₹117300₹96000
जयपुर₹127900₹117300₹96000
लुधियाना₹127900₹117300₹96000
गुवाहाटी₹127800₹117150₹95850
जलगांव₹127800₹117150₹95850
भोपाल₹127800₹117200₹95900
इंदौर₹127800₹117200₹95900
अहमदाबाद₹127800₹117200₹95900
वडोदरा₹127800₹117200₹95900
सूरत₹127800₹117200₹95900
पुणे₹127800₹117150₹95850
नागपुर₹127800₹117150₹95850
नासिक₹126600₹117150₹94970
बैंगलोर₹127800₹117150₹95850
भुवनेश्वर₹127800₹117150₹95850
अमरावती₹127800₹117150₹95850
विशाखापत्तनम₹127800₹117150₹95850
मैसूर₹127800₹117150₹95850
विजयवाड़ा₹127800₹117150₹95850
कोयंबटूर₹127800₹117150₹95850
मंगलौर₹127800₹117150₹95850
मदुरै₹127800₹117150₹95850
रायपुर₹127800₹117150₹95850
बेलगाम₹127800₹117150₹95850
राजमुंदरी₹127800₹117150₹95850
हैदराबाद₹127800₹117150₹95850
कटक₹127800₹117150₹95850
दावनगेरे₹127800₹117150₹95850
बेल्लारी₹127800₹117150₹95850
सलेम₹127800₹117150₹95850
वेल्लोर₹127800₹117150₹95850
अमरावती₹127800₹117150₹95850
गुंटूर₹127800₹117150₹95850
नेल्लोर₹127800₹117150₹95850
काकीनाडा₹127800₹117150₹95850
तिरुपति₹127800₹117150₹95850
कडपा₹127800₹117150₹95850
अनंतपुर₹127800₹117150₹95850
वारंगल₹127800₹117150₹95850
निजामाबाद₹127800₹117150₹95850
खम्मम₹127800₹117150₹95850
बेरहामपुर₹127800₹117150₹95850
राउरकेला₹127800₹117150₹95850
राजकोट₹127800₹117200₹95900
वसई-विरार₹126600₹117150₹94970
औरंगाबाद₹127800₹117150₹95850
सोलापुर₹127800₹117150₹95850
भिवंडी₹126600₹117150₹94970
कोल्हापुर₹127800₹117150₹95850
लातूर₹126600₹117150₹94970
तिरुपुर₹127800₹117150₹95850
तिरुनेलवेली₹127800₹117150₹95850
त्रिची₹127800₹117150₹95850
संबलपुर₹127800₹117150₹95850
इरोड₹127800₹117150₹95850
कोच्चि₹127800₹117150₹95850
थाइन₹127800₹117150₹95850
अमृतसर₹127900₹117300₹96000
नागरकोइल₹127800₹117150₹95850
तिरुवनंतपुरम₹127800₹117150₹95850
तंजावुर₹127800₹117150₹95850
गोवा₹127800₹117150₹95850
करूर₹127800₹117150₹95850
कुंभकोणम₹127800₹117150₹95850
नमक्कल₹127800₹117150₹95850
धर्मपुरी₹127800₹117150₹95850
डिंडीगुल₹127800₹117150₹95850
तूतीकोरिन₹127800₹117150₹95850
कुड्डालोर₹127800₹117150₹95850
कांचीपुरम₹127800₹117150₹95850
कृष्णागिरी₹127800₹117150₹95850
विल्लुपुरम₹127800₹117150₹95850
कोविलपट्टी₹127800₹117150₹95850
तिरुवन्नामलाई₹127800₹117150₹95850
होसुर₹127800₹117150₹95850
कराइकुडी₹127800₹117150₹95850
पुदुक्कोट्टई₹127800₹117150₹95850
रामनाथपुरम₹127800₹117150₹95850
अम्बुर₹127800₹117150₹95850
कन्याकुमारी₹127800₹117150₹95850
नागपट्टिनम₹127800₹117150₹95850
विरुधुनगर₹127800₹117150₹95850
कल्लाकुरिची₹127800₹117150₹95850
पोलाची₹127800₹117150₹95850
अर्काट₹127800₹117150₹95850
पलानी₹127800₹117150₹95850
अरियालूर₹127800₹117150₹95850
मोहाली₹127900₹117300₹96000
परमाकुदी₹127800₹117150₹95850
पेरम्बलूर₹127800₹117150₹95850
जयनकोंडम₹127800₹117150₹95850
कोडईकनाल₹127800₹117150₹95850
ऊटी₹127800₹117150₹95850
रामेश्वरम₹127800₹117150₹95850
शिवगंगा₹127800₹117150₹95850
तिरुवरुर₹127800₹117150₹95850
त्रिशूर₹127800₹117150₹95850
पांडिचेरी₹127800₹117150₹95850
चित्रदुर्ग₹127800₹117150₹95850
गडग₹127800₹117150₹95850
बागलकोट₹127800₹117150₹95850
मंड्या₹127800₹117150₹95850
भद्रावती₹127800₹117150₹95850
कोलार₹127800₹117150₹95850
तुमकुर₹127800₹117150₹95850
कोल्लम₹127800₹117150₹95850
अलाप्पुझा₹127800₹117150₹95850
कोट्टायम₹127800₹117150₹95850
पलक्कड़₹127800₹117150₹95850
मलप्पुरम₹127800₹117150₹95850
कोझिकोड₹127800₹117150₹95850
कन्नूर₹127800₹117150₹95850

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव (25 नवंबर 2026)

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का भाव?

शादी-विवाह के मौसम में आभूषणों की मांग बढ़ने की उम्मीद और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत रुख के चलते सोमवार को सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,500 रुपये महंगा होकर 1,26,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही सोने की कीमतों में लगातार 10 कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर भी विराम लग गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, सोमवार को सोने का भाव सभी टैक्स समेत 1,500 रुपये बढ़कर 1,26,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र यानी शनिवार को सोना 1,25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मंगलवार को गुरु नानक जयंती की वजह से बाजार बंद रहा।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव?

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी का रुख रहा। मजबूत वैश्विक संकेतों और घरेलू बाजार में खरीदारी बढ़ने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी 2.45 प्रतिशत महंगी हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर में डिलीवरी वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 3,622 रुपये बढ़कर 1,51,435 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस तरह चांदी की कीमत में 2.45 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, घरेलू बाजार में सकारात्मक रुख के बीच कारोबारियों की ओर से नए सौदे खरीदने के कारण चांदी की वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और शादी-विवाह के सीजन में आभूषणों की मांग बढ़ने की उम्मीद ने सोने की कीमतों को सहारा दिया। हालिया गिरावट के बाद सोने के भाव ऐसे स्तर पर आ गए हैं, जहां उपभोक्ताओं के लिए खरीदारी करना ज्यादा आकर्षक हो गया है। शादी का मौसम आगे बढ़ने के साथ सोने की मौसमी मांग में और सुधार आने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले सप्ताह भारत और चीन में फिजिकल गोल्ड की मांग में सुधार देखने को मिला। इससे संकेत मिलता है कि कीमतों में गिरावट के बाद उपभोक्ताओं की सोना खरीदने में दिलचस्पी बढ़ी है। वहीं, निवेश मंच मुद्रेक्स के प्रमुख क्वांट विश्लेषक अक्षत सिद्धांत के मुताबिक, घरेलू बाजार में सोने की कीमतें कम होने से निवेशकों और उपभोक्ताओं ने निचले स्तर पर खरीदारी शुरू कर दी। इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मामूली कमजोरी ने भी सोने की कीमतों को समर्थन दिया।

सिद्धांत ने बताया कि अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट की ओर से मौद्रिक नीति में जरूरत से ज्यादा सख्ती को लेकर चेतावनी दिए जाने के बाद बाजार में दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीद कमजोर हुई। इससे सोने की कीमतों में तेजी को बल मिला। गौरतलब है कि इससे पहले एक सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में करीब 9 प्रतिशत की गिरावट आई थी और भाव 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए थे।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष और शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि आने वाले दिनों में बाजार की नजर अमेरिका के महंगाई और सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़ों पर रहेगी। इन आंकड़ों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था की स्थिति, महंगाई के रुझान और फेडरल रिजर्व की अगली ब्याज दर नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक घटनाक्रमों का असर सोने-चांदी की कीमतों पर बना रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article