देश

UP में मतदान प्रक्रिया प्रभावित करने पर कार्रवाई, कानपुर, मुजफ्फरनगर-मुरादाबाद में 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

By Elections Uttar Pradesh : मुरादाबाद के कुंदरकी में शिकायत के बाद एसएसपी ने एक सब-इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों को ड्यूटी से हटाया। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मतदान स्थल पर इनकी भूमिका को लेकर शिकायतें मिली थीं। प्रशासन की तरफ से यह कार्रवाई स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए की गई है।

Image

यूपी पुलिस पर पुलिस की कार्रवाई।

By Elections Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में उप चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोपों पर चुनाव आयोग एवं प्रशासन कार्रवाई करते हुए तीन जिलों में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। कानपुर के सीसामऊ विधानसभा में मतदाता पहचान पत्र चेकिंग मामले में दो सब-इंस्पेक्टर, मुजफ्फरनगर में गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर दो चुनाव आयोग ने दारोगाओं को सस्पेंड किया है। मुरादाबाद के कुंदरकी में शिकायत के बाद एसएसपी ने एक सब-इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों को ड्यूटी से हटाया। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मतदान स्थल पर इनकी भूमिका को लेकर शिकायतें मिली थीं। प्रशासन की तरफ से यह कार्रवाई स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए की गई है।

अखिलेश यादव ने की थी शिकायत

बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लोगों को मतदान करने से रोक रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेने और मतदान सुचारु रूप से संप्नन कराने की अफील की।

जांच के बाद तुरंत होगी सख्त कार्रवाई-ईसी

चुनाव आयोग ने अपने बयान में कहा, 'किसी भी योग्य मतदाता को मतदान करने से नहीं रोका जा सकता। मतदान के दौरान किसी तरह का पक्षपातपूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलने पर तुरंत जाच होगी और जांच में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।' यूपी में विधानसभा की नौ सीटें गाजियाबाद, कटेहरी, खैर, कुंदरकी, करहल, मझावन, मीरापुर, फूलपुर और सीसामऊ में बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।

एक बजे तक 31.21 प्रतिशत मतदान

उप चुनाव में अपराह्न एक बजे तक 31.21 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य निर्वाचन कार्यालय ने यह जानकारी दी।

सभी सीट पर बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। अपराह्न डेढ़ बजे राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सबसे ज्यादा 41.01 प्रतिशत मतदान कुंदरकी में हुआ, जिसके बाद मीरापुर में 36.77 प्रतिशत, कटेहरी में 36.54 प्रतिशत, मझवां में 31.68 प्रतिशत, खैर में 28.80 प्रतिशत, सीसामऊ में 28.50 प्रतिशत, फूलपुर में 26.67 प्रतिशत और सबसे कम गाजियाबाद में 20.92 प्रतिशत मतदान हुआ।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!