देश

सलमान खान की हत्या की साजिश मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक आरोपी गिरफ्तार

Mumbai News: सलमान खान की हत्या की साजिश के मामले में नवी मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नवी मुंबई पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में फरार आरोपी को पानीपत से गिरफ्तार किया है। बिश्नोई गैंग के शूटर सुक्खा कालुया को गिरफ्तार किया है। सुक्खा को आज नवी मुंबई लाया जाएगा को यहां की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

Image

नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या की साजिश में वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

Conspiracy against Salman Khan: नवी मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की कथित साजिश के सिलसिले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी सुक्खा को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि सुक्खा को नवी मुंबई लाया जा रहा है और आज को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

सुक्खा कालुया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने बिश्नोई गैंग के शूटर सुक्खा कालुया को गिरफ्तार किया है। इससे पहले नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस के पास हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस साजिश की सुपारी सुक्खा ने ली थी। सुक्खा को आज नवी मुंबई लाया जाएगा को यहां की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

सलमान खान को निशाना बनाने की साजिश

पुलिस ने इस साल जून में दावा किया था कि उसने सलमान खान को निशाना बनाने की साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सलमान को पनवेल के पास उनके फार्महाउस जाते समय निशाना बनाये जाने का दावा किया था। अप्रैल 2024 में सलमान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी के बाद यह घटनाक्रम हुआ था।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article