देश

जिसने शर्मिष्ठा पानोली के खिलाफ की थी शिकायत, उस वजाहत खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार; जानें आरोप

शर्मिष्ठा पनोली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल में कानून की छात्रा हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद संस्थान ने उन्हें तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया। शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी जिसकी शिकायत पर हुई थी, अब पुलिस ने उस वजाहत खान को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Image

शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले वजाहत खान गिरफ्तार

Photo : IANS

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कानून की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाले वजाहत खान को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोलकाता के गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन में वजाहत खान के खिलाफ सोशल मीडिया एक्टिविटी के जरिए कथित तौर पर नफरत फैलाने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था।

फरार था वजाहत खान

पुलिस ने बताया कि वजाहत खान 1 जून से फरार था, उसे कई छापों के बाद हिरासत में लिया गया था, क्योंकि वह बार-बार पुलिस के समन का जवाब देने में विफल रहा था। पूछताछ के लिए अपने गार्डन रीच घर पर तीन बार समन मिलने के बावजूद वजाहत खान पुलिस के सामने पेश होने से बचता रहा और उन्हें खोजने के लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

शर्मिष्ठा पनोली को मिल गई है जमानत

पनोली को 30 मई को गुरुग्राम में गिरफ्तार किया गया था, जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था और ऑपरेशन सिंदूर पर चुप्पी को लेकर मुस्लिम बॉलीवुड हस्तियों को निशाना बनाते हुए सांप्रदायिक टिप्पणी की थी। बाद में वीडियो को हटा दिया गया और पनोली ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। हालांकि पुलिस ने पनोली को गिरफ्तार कर लिया और बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। लेकिन, अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है।

वजाहत खान पर आरोप

वजाहत खान ने पनोली के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण का आरोप लगाते हुए शुरुआती शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद वह कथित तौर पर अपने पिता के साथ छिप गया। 2 जून को श्री राम स्वाभिमान परिषद द्वारा उसके खिलाफ एक औपचारिक शिकायत दर्ज की गई, जिसमें उस पर हिंदू देवताओं, धार्मिक प्रथाओं और बड़े पैमाने पर समुदाय के लिए अपमानजनक, भड़काऊ और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया।

IANS की रिपोर्ट

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!