देश

दक्षिण भारत को मिली पहली Vande Bharat Train, प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Nov 11, 2022, 10:26 AM IST

Vande Bharat Train : अभी बेंगलुरु एवं चेन्नई के बीच जो एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं उनमें शताब्दी एक्सप्रेस, वृंदावन एक्सप्रेस, डबल डेकर, गुवाहाटी एक्सप्रेस, लालबाग एक्सप्रेस, चेन्नई एक्सप्रेस, कावेरी एक्सप्रेस और चेन्नई मेल शामिल हैं। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रेन से बेंगलुरु और चेन्नई की दूरी तय करने में लगने वाले समय में कमी आएगी।

Image

बेंगलुरु औऱ चेन्नई के बीच चलेगी यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • दक्षिण भारत के लोगों को आज पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का सौगात देंगे पीएम मोदी
  • यह ट्रेन बेंगलुरु होते हुए मैसूर एवं चेन्नई के बीच दूरी तय करेगी, इससे यात्रा में कम समय लगेगा
  • पीएम मोदी आज बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 का उद्घाटन भी करेंगे

Vande Bharat Train : दक्षिण भारत को आज पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बेंगलुरू के केएसआर रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन बेंगलुरु होते हुए मैसूर एवं चेन्नई के बीच दूरी तय करेगी। यह देश की पांचवीं एवं दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन है। पीएम मोदी आज कर्नाटक एवं तमिलनाडु के दौरे पर हैं। वह बेंगलुरु में आज केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 एवं अन्य विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

इसी स्टेशन से पीएम ने वाराणसी के लिए भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बेंगलुरू से मात्र तीन घंटे में चेन्नई पहुंच जाएगी

अभी बेंगलुरु एवं चेन्नई के बीच जो एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं उनमें शताब्दी एक्सप्रेस, वृंदावन एक्सप्रेस, डबल डेकर, गुवाहाटी एक्सप्रेस, लालबाग एक्सप्रेस, चेन्नई एक्सप्रेस, कावेरी एक्सप्रेस और चेन्नई मेल शामिल हैं। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रेन से बेंगलुरु और चेन्नई की दूरी तय करने में लगने वाले समय में कमी आएगी। साथ ही यात्रियों को नई सुविधाओं, रफ्तार एवं तकनीक का नया अनुभव होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की अधिकतम 160 किलोमीटर प्रतिघंटे का रफ्तार पकड़ सकती है। ट्रेन यदि अपने अधिकतम गति के साथ चलती है तो यह बेंगलुरू से मात्र तीन घंटे में चेन्नई पहुंच जाएगी।

ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे लगे हैं

इस ट्रेन के सभी कोच में ऑटोमेटिक दरवाजे, जीपीएस आधारित सूचना तंत्र, वाईफाई एवं आरामदायक सीट लगे हैं। जबकि ट्रेन के एक्जीक्यूटिव क्लास में यात्री घुमावदार कुर्सियों का अनुभव कर सकते हैं। चेन्नई से मैसुरु ट्रेन नंबर 20607 चेन्नई रेलवे स्टेशन से 5 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन 10.20 मिनट पर बेंगलुरु सिटी जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन 14 बजकर 50 मिनट पर बेंगलुरु पहुंचेगी। 5 मिनट रुककर 14:55 बजे यह बेंगलुरु से चलेगी। इसके बाद 19 बजकर 30 मिनट पर यह ट्रेन चेन्नई पहुंच जाएगी। इस ट्रेन के केवल दो स्टॉपेज होंगे- बेंगलुरु और कटपड़ी।

शताब्दी के किराए से लगभग 39 फीसदी ज्यादा किराया

ट्रेन की 'इकोनॉमी क्लास' में सफर करने के लिए यात्रियों को 921 रुपये, जबकि 'एग्जीक्यूटिव क्लास' में सफर करने के लिए यात्रियों को 1,880 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, मैसूर और बेंगलुरु के बीच यात्रा का किराया क्रमशः 368 रुपये और 768 रुपये होगा। वंदे भारत की टिकट का किराया शताब्दी के किराए से लगभग 39 फीसदी ज्यादा है क्योंकि इसमें रिजर्वेशन और केटरिंग का 40 रुपये (एसी चेयर कार के लिए) और 75 रुपये (एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए) शुल्क जुड़ता है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ