देश

PM की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ी, मोदी जा रहे हैं अहमदाबाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 03:43 PM IST

PM Narendra Modi Mother Heera ben Admitted: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मंगलवार रात को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Image

पीएम नरेंद्र मोदी अपनी मां हीरा बेन के साथ

Photo : Twitter

PM Narendra Modi Mother Heera ben Admited in Hospital:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मंगलवार रात को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स हैं कि हीराबेन को रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। बीते 18 जून को हीरा बेन ने 99 वां जन्मदिन मनाया था और वह 100 वें साल में प्रवेश कर गई थीं। उस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अहमदाबाद पहुंचे थे। इस बीच खबर यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां से मिलने अहमदाबाद जा रहे हैं।

गुजरात चुनाव के समय मां से मिले थे नरेंद्र मोदी

इसके पहले PM मोदी गुजरात चुनाव की वोटिंग के दौरान 4 दिसंबर को गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मिले थे। हीरे बेन अहमदाबाद में रहती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर उनसे मिलने जाया करते हैं। बीते 18 जून को हीराबेन ने 99 वां जन्मदिन मनाया था और वह 100 वें साल में प्रवेश कर गई थीं। उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने पहुंचे थे। हीराबेन ने दिसंबर में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में वोट भी डाला था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article