देश

PM Modi की अध्यक्षता में BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, कई बड़े नेता रहे मौजूद

BJP Chief Ministers Meeting: भाजपा मुख्यालय पर चल रही बैठक खत्म हो गई है। बैठक में भविष्य की तैयारियों के मद्देनजर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों सहित कई अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा के कयास लगाए जा रहे हैं।

Image

BJP Leaders Meet

Photo : ANI

BJP Chief Ministers Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक पार्टी मुख्यालय पर खत्म हो गई है। पार्टी मुख्यालय में इस दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पीएम मोदी का स्वागत करने के साथ हुआ। इस बैठक में मुख्यमंत्री अपने-अपने सरकार द्वारा राज्य में किए गए कामों की जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि भाजपा की इस महत्वपूर्ण बैठक में हाल ही में आए लोकसभा चुनाव के नतीजे, केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की राज्य में प्रगति, राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सफल और लोकप्रिय जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही पार्टी संगठन को भी मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

इन मुद्दों को लेकर चर्चा की संभावना

सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य फोकस सुशासन और जनकल्याण पर रहा। ही रहने वाला है। जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां सरकार और संगठन के बीच समन्वय और बेहतर तालमेल स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर कितना उतारा जा सका है, बैठक में इसकी समीक्षा हुई। अगर उसमें कुछ बदलाव का सुझाव आता है तो मोदी सरकार भविष्य में उस पर भी विचार कर सकती है। लाभार्थियों की संख्या और उनके फीडबैक को भी बैठक में रखा गया। मुख्यमंत्री अपनी-अपनी राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे सफल और लोकप्रिय योजनाओं की जानकारी भी बैठक में देंगे ताकि पार्टी के अन्य मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों में भी इसे लागू कर सकें। इस दो दिवसीय बैठक में चर्चा के लिए दो सत्र रखे गए हैं। बैठक में भविष्य की तैयारियों के मद्देनजर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों सहित कई अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हो रही पार्टी के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष सहित अन्य कई नेता एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गोवा के सीएम प्रमोद सांवत, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी, उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी बैठक में मौजूद हैं।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article