देश

VIDEO: बप्पा के दरबार में PM मोदी, पीयूष गोयल के आवास पर गणेश चतुर्थी की पूजा में हुए शामिल

गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। देशभर में गणेश चतुर्थी बड़े उत्साह के साथ मनाई जा रही है।

Image

गणेश चतुर्थी पर पीयूष गोयल के घर पहुंचे PM मोदी। ANI

Photo : ANI

गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर बप्पा का आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री मोदी के पीयूष गोयल के आवास पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित पूजा में शामिल होकर पीएम मोदी ने भगवान गणेश से देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

बता दें कि गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस मौके पर घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाती है और कई दिनों तक पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

सीएम फडणवीस के आवास पहुंचे अमित शाह

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुंबई स्थित आवास पर पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने अमित शाह की आरती उतारी और उनका तिलक किया। इसके बाद उन्होंने अमित शाह की पत्नी सोनल शाह का तिलक किया। वहीं, अमित शाह ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर लालबागचा राजा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article