देश

तेलंगाना और कर्नाटक जाएंगे पीएम मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन; देखिए कार्यक्रमों की लिस्ट

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 मई को हैदराबाद में एक रैली को संबोधित करने के साथ 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Image

कर्नाटक और तेलंगाना के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी (फाइल फोटो- PTI)

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई, 2026 को कर्नाटक और तेलंगाना की यात्रा पर जाएंगे। सुबह लगभग 11 बजे, प्रधानमंत्री बेंगलुरु में 'आर्ट ऑफ लिविंग' की 45वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और इस अवसर पर सभा को संबोधित करेंगे इसके बाद, प्रधानमंत्री हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। जहां वो कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

पीएम का हैदराबाद में कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 मई को हैदराबाद में एक रैली को संबोधित करने के साथ 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह 2024 के लोकसभा चुनाव और इसी माह पश्चिम बंगाल व असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के बाद तेलंगाना में उनकी पहली जनसभा है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एन वी सुभाष ने शनिवार को ’पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भाजपा तेलंगाना को एक ऐसे संभावित राज्य के रूप में देखती है जहां वह अपने दम पर सत्ता में आ सकती है और पार्टी की राज्य इकाई को प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद गति मिलने का भरोसा है।

किन परियोजनाओं का करेंगे पीएम मोदी उद्घाटन

पीएम मोदी हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे और जहीराबाद औद्योगिक क्षेत्र की आधारशिला रखेंगे। साथ ही, वह काजीपेट-विजयवाड़ा के बीच तीसरी लाइन परियोजना के विभिन्न खंडों, हैदराबाद में ग्रीनफील्ड पीओएल टर्मिनल और वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन करेंगे। बाद में, वह यहां परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग दो लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

कल गुजरात जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री 10-11 मई, 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे वे 10 मई की रात को जामनगर पहुंचेंगे 11 मई को प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेंगे इसके बाद, प्रधानमंत्री वडोदरा के लिए रवाना होंगे, जहां वे शाम लगभग 6 बजे सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। वे दोनों अवसरों पर जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article