इजराइल-फलस्तीन मुद्दा गंभीर
उन्होंने कहा कि इजराइल-फलस्तीन मुद्दा गंभीर और संवेदनशील है और मुस्लिम देशों जैसे अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और अन्य के विचारों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। पवार ने कहा कि यह पहली बार है कि राष्ट्र के मुखिया ने एक रुख अपनाया है और उनके मंत्रालय ने दूसरा।
इजरायल-हमास संघर्ष
बता दें कि इजरायल-हमास संघर्ष में 2 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई है। 7 अक्तूबर को हमास ने इजरायल आतंकी हमला कर दिया था और सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी थी। हमास ने यहां म्यूजिक फेस्टिवल को भी निशाना बनाया और कई लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। आतंकियों ने घरों में घुसकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी हत्या की और बेरहमी से कई लोगों के गले भी रेत दिए। हमले में करीब 1200 लोगों की मौत हुई है। इसके जवाब में इजरायल ने गाजा में भीषण हवाई हमले किए जिसमें 1400 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इजरायल के हमले लगातार जारी हैं और उसकी सेना अब जमीनी रास्ते से हमले की तैयारी में है।
