देश

'क्षेत्रीय अखंडता पर हमले...', PM मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस से की बात; होर्मुज सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा

West Asia Conflict: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बात की। इस दौरान, पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस को आगामी ईद (Eid) की शुभकामनाएं दीं।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

West Asia Conflict: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह (Sheikh Sabah Al-Khaled Al-Hamad Al-Mubarak Al-Sabah) से बात की। इस दौरान, उन्होंने कुवैत क्राउन प्रिंस को आगामी ईद की शुभकामनाएं दीं।

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की और उन्हें आगामी ईद की शुभकामनाएं दीं। हमने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर चर्चा की और हाल के घटनाक्रमों को लेकर चिंता जताई। भारत ने कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हुए हमलों को लेकर की गई निंदा को फिर से दोहराया।''

उन्होंने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए की क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए लगातार कूटनीतिक बातचीत जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई के लिए लगातार सहयोग देने पर उनका धन्यवाद भी किया।

PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से भी की बात

इससे पहले, पीएम मोदी ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से फोन पर बात कर पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की सुरक्षित व निर्बाध आवाजाही के महत्व पर सहमति जताई।

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने यूएई पर हुए सभी हमलों की कड़ी निंदा की और पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए मिलकर काम जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "मैंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से बात की और उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। हमने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article