देश

जब बच्चों के साथ क्लासरूम में बैठ गए PM मोदी, स्मार्ट क्लास में छात्र की बातें ध्यान से सुनीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 03:27 PM IST

पीएम ने कहा कि गुजरात में बीते दो दशकों में बदलाव आया है। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। 20 साल पहले 100 में से 20 छात्र स्कूल नहीं जाते थे। इनमें से भी बड़ी संख्या में छात्र आठवीं क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ देते थे। लड़कियों की स्थिति और खराब थी।

Image

गांधी नगर में बच्चों के साथ क्लासरूम में प्रधानमंत्री मोदी।

Narendra Modi : गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गांधी नगर में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत की। इस मौके पर प्रधानमंत्री छात्रों के बीच गए और उनके साथ एक स्मार्ट क्लास में बैठे। पीएम ने कुछ देर स्मार्ट क्लास का जायजा लिया और एक छात्र द्वारा बताई गई बातों को ध्यान से सुना। इसके बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति गुलामी की मानसिकता बदलेगी और अब गरीब का बेटा भी डॉक्टर, इंजीनियर बन सकेगा।

नई शिक्षा नीति पर खर्च होंगे 27 हजार करोड़ रुपए

उन्होंने कहा, 'नई शिक्षा नीति पर 27 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। काफी समय तक अंग्रेजी भाषा को सफलता का माध्यम माना गया लेकिन नई शिक्षा नीति से इस सोच में बदलाव होगा। देश के नौजवानों पर मुझे भरोसा है। देश में ऐसे गांव भी थे जहां लड़कियों को स्कूल नहीं भेजा जा रहा था। आदिवासी इलाकों में स्कूल कम थे और वहां विज्ञान नहीं पढ़ाया जाता था।'

गुजरात में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया-पीएम

पीएम ने कहा कि गुजरात में बीते दो दशकों में बदलाव आया है। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। 20 साल पहले 100 में से 20 छात्र स्कूल नहीं जाते थे। इनमें से भी बड़ी संख्या में छात्र आठवीं क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ देते थे। लड़कियों की स्थिति और खराब थी।

डिफेंस एक्सपो-2022 का उद्घाटन

इससे पहले पीएम ने गांधी नगर में डिफेंस एक्सपो-2022 का उद्घाटन किया। उन्होंने गुजरात के दीसा में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास नए सैन्य हवाई अड्डे की आधारशीला भी रखी। उन्होंने कहा कि यह देश की सुरक्षा का एक प्रभावी केंद्र बनकर उभरेगा। पीएम ने आगे कहा कि सुरक्षा बल 101 वस्तुओं की एक सूची जारी करेंगे जिनके आयात पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही रक्षा क्षेत्र के 411 साजो-सामान व उपकरण ऐसे होंगे जिन्हें भारत में ही बनाया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article