देश

PM Modi Himachal Visit: PM मोदी ने बिलासपुर एम्स का किया उद्घाटन; कहा- हिमाचल अवसरों का प्रदेश

  • Agency by: टाइम्स नाउ डिजिटल
  • Updated Oct 5, 2022, 01:51 PM IST

बिलासपुर एम्स को 1,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। यह एक अत्याधुनिक अस्पताल है, जिसमें 18 स्पेशलिटी और 17 सुपर स्पेशियलिटी विभाग हैं। साथ ही 18 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और 64 आईसीयू बेड के साथ 750 बेड का निर्माण इस अस्पताल में किया गया है।

Image

पीएम मोदी ने बिलासपुर एम्स का किया उद्घाटन

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • हिमाचल में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे पीएम मोदी
  • 3650 करोड़ की योजनाओं का शिलांन्यास-उद्घाटन करेंगे PM
  • पीएम मोदी अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में भी शामिल होंगे

पीएम मोदी बुधवार को हिमाचल दौरे पर हैं। जहां वो कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पीएम मोदी ने सबसे पहले बिलासपुर में एम्स का उद्घाटन किया इसके बाद उन्होंने एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया।

बिलासपुर एम्स को 1,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। यह एक अत्याधुनिक अस्पताल है जिसमें 18 स्पेशलिटी और 17 सुपर स्पेशियलिटी विभाग हैं। साथ ही 18 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और 64 आईसीयू बेड के साथ 750 बेड का निर्माण किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह अस्पताल 247 एकड़ में फैला हुआ है।

इसके उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो हिमाचल पूरे देश में राष्ट्र रक्षा के वीरों के लिए जाना जाता है, वही हिमाचल अब इस एम्स के बाद, जीवन रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। पीएम ने कहा- "मेरा सौभाग्य है कि विजयादशमी पर हिमाचल प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर के हजारों करोड़ रुपये के प्रोजक्ट का उपहार देने का अवसर मिला है।"

आगे पीएम मोदी ने कहा कि बल्क ड्रग्स पार्क्स के लिए देश के जिन 3 राज्यों का चयन हुआ है, उनमें से एक हिमाचल है। मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए जिन 4 राज्यों को चुना गया है, उनमें से भी एक हिमाचल है। नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क का शिलान्यास इसी का हिस्सा है।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में, केंद्र की सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया है कि विकास का लाभ देश के सुदूर हिस्सों तक पहुंचे। एम्स बिलासपुर न केवल हिमाचल में सस्ती स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच बढ़ाएगा बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है और इसे 'ग्रीन एम्स' के रूप में जाना जाएगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article