देश

नक्सल मुद्दे पर पीएम मोदी ने की अमित शाह के भाषण की तारीफ; कहा- उनका संबोधन शानदार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद पर लोकसभा में दिए भाषण की प्रधानमंत्री मोदी ने प्रशंसा करते हुए इसे तथ्यों व सरकार के पिछले दशक के प्रयासों का मजबूत दस्तावेज बताया।

Image

अमित शाह और पीएम मोदी।

नक्सल मुद्दे पर पीएम मोदी ने की अमित शाह के लोकसभा में दिए गए संबोधन की तारीफ की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि नक्सल समस्या पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लोकसभा में संबोधन शानदार था। इससे पहले, शाह ने देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने के प्रयासों पर लोकसभा में हुई चर्चा का जवाब दिया।

पीएम मोदी ने एक्स पर की गृहमंत्री शाह की तारीफ

पीएम मोदी ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,'गृह मंत्री अमित शाह जी का यह भाषण शानदार है, जिसमें महत्वपूर्ण तथ्यों,ऐतिहासिक संदर्भ और पिछले दशक में हमारी सरकार के प्रयासों का विवरण शामिल है। दशकों तक 'माओवादी विचारधारा'ने कई क्षेत्रों के विकास को नुकसान पहुंचाया,और वामपंथी उग्रवाद ने अनगिनत युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया।'

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में हमारी सरकार ने इस खतरे को जड़ से खत्म करने और साथ ही नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए काम किया है। हम सुशासन को बढ़ावा देने और सभी के लिए शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करते रहेंगे।

शाह ने लोकसभा में बताया नक्सलवाद पर लगाम के लिए क्या किया

इससे पहले अमित शाह ने विभिन्न राज्यों में नक्सलवाद के खिलाफ चलाये गए अभियानों की सफलता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हम ऐसा कह सकते हैं कि हम नक्सल मुक्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि माओवादियों की शीर्ष इकाई और केंद्रीय ढांचा लगभग पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।

कांग्रेस पर भी लगाए गंभीर आरोप

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। गृहमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में रहने के दौरान माओवादियों के हिंसा के लंबे दौर को खत्म करने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कई बार सार्वजनिक रूप से नक्सल समर्थकों के साथ देखा गया है। इतना ही नहीं उन्होंने माओवादियों के प्रति सहानुभूति वाले वीडियो भी पोस्ट किए हैं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित