देश

पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स का दिया पौधा रोपा, जन्मदिन पर मिला था गिफ्ट मिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर यूनाइटेड किंगडम के सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय द्वारा भेजा गया कदंब का पौधा अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर लगाया। यह उपहार पीएम मोदी की पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति आभार जताना है। जुलाई में यूके यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स को ‘सोनोमा’ का पौधा भेंट किया था।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर कदंब का पौधा लगाया। (फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर कदंब का पौधा लगाया। यूनाइटेड किंगडम के सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय ने उपहार स्वरूप यह पौधा पीएम मोदी को भेजा था।

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर किंग चार्ल्स ने शुभकामनाएं भेजते हुए पीएम मोदी को उपहार में कदंब का पौधा दिया था, जो पीएम मोदी के हालिया अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' से प्रेरित है। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करना है।

पीएम मोदी ने किंग को एक 'सोनोमा' का पौधा भेंट किया

भारत स्थित ब्रिटिश उच्चायोग ने इस वर्ष जुलाई में यूनाइटेड किंगडम यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किंग चार्ल्स को दिए गए उपहार को याद किया। ब्रिटिश उच्चायोग ने एक्स पर पोस्ट किया, "जुलाई में अपनी यूके यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इसी पहल के तहत महामहिम किंग को एक 'सोनोमा' का पौधा भेंट किया था। जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा पर सहयोग राष्ट्रमंडल और यूके-भारत साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ है, जैसा कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने विजन 2035 में निर्धारित किया है।"

अपनी मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "महामहिम राजा चार्ल्स तृतीय के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। हमने भारत-ब्रिटेन संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसमें सीईटीए और विजन 2035 के मद्देनजर व्यापार और निवेश की प्रगति भी शामिल थी। चर्चा के अन्य विषयों में शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण, विशेष रूप से योग और आयुर्वेद शामिल थे, जिनके प्रति किंग बहुत समर्पित हैं। हमने पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता पर भी बात की।"

17 सितंबर, 1950 को गुजरात के छोटे से शहर वडनगर में जन्मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन दृढ़ संकल्प, आत्म-अनुशासन और समर्पण का रहा है। वे चाय बेचने वाले दामोदरदास मोदी और गृहिणी हीराबेन मोदी के पुत्र हैं। चार भाइयों और एक बहन के साथ उनका बचपन साधारण परिस्थितियों में बीता है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article