देश

'अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम....', जर्मनी की सिंगर कैसेंड्रा ने PM मोदी को सुनाया भजन; देखें वीडियो

तमिलनाडु के पल्लदम में जर्मन सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन और उनकी मां से आज पीएम मोदी मुलाकात की। इस दौरान जर्मन सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन ने पीएम मोदी को भजन भी गाकर सुनाया।

Image

पीएम मोदी ने गीतकार कैसेंड्रा माई स्पिटमैन की तारीफ की

पीएम मोदी ने आज पहले तमिलनाडु के पल्लदम में जर्मन गायक-गीतकार कैसेंड्रा माई स्पिटमैन और उनकी मां से मुलाकात की। उन्होंने पीएम के सामने 'अच्युतम केशवम' और एक तमिल गाना सुनाया। कई भारतीय भाषाओं में संगीत में महारत हासिल करने वाली स्पिटमैन का जिक्र पीएम मोदी के मासिक रेडियो शो 'मन की बात' के 105वें एपिसोड में हुआ था। वहीं पीएम मोदी भी इस दौरान भजन का आनंद लेते नजर आए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कैसेंड्रा भजन गा रही हैं और पीएम मोदी उसका आनंद लेते दिख रहे हैं। यहां देखें वीडियो-

जानकारी के लिए बता दें कि गीतकार कैसेंड्रा माई स्पिटमैन आंखों से देख नहीं सकती हैं। कैसेंड्रा ने पिछले दिनों 'जगत जाना पालम' और 'शिव पंचाक्षर स्त्रोतम' का गायन भी किया था। इसी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने जर्मन सिंगर की तारीफ की थी।

पीएम मोदी ने कहा था कि इतनी सुरीली आवाज… और हर शब्द भावनाओं को दर्शाता है। हम ईश्वर के प्रति उनके लगाव को भी महसूस कर सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह आवाज जर्मनी की एक बेटी की है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article