देश

Mann Ki Baat@100:'99 एपिसोड में एक भी सियायी मुद्दे का जिक्र नहीं', पीएम मोदी की अमित शाह ने की तारीफ

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 26, 2023, 09:34 PM IST

National Conclave on Mann Ki Baat@100: गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' आकाशवाणी को युवा पीढ़ी तक ले गई और इस कार्यक्रम की खूबी यह है कि प्रधानमंत्री ने इसकी 99 कड़ियों में एक भी राजनीतिक मुद्दे का जिक्र नहीं किया।

Image

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात' आकाशवाणी को युवा पीढ़ी तक ले गई

PM Modi Mann Ki Baat@100: गृह मंत्री अमित शाह ने 'मन की बात@100' सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जन संवाद के जरिए लोगों तक बराबर 'मन की बात' पहुंचाई और आकाशवाणी को माध्यम बनाया व लोगों से जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि देश की शक्ति को संगठित करने का काम इस मंच (मन की बात) के जरिये किया गया।गृह मंत्री ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात' आकाशवाणी को युवा पीढ़ी तक ले गई 'मन की बात' कार्यक्रम की खूबी यह है कि नरेन्द्र मोदी जैसे राजनीतिक व्यक्ति ने इसकी 99 कड़ियों में एक भी राजनीतिक मुद्दे का जिक्र नहीं किया।'

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा योगदान जाति की राजनीति, भाई-भतीजावाद, तुष्टिकरण की समाप्ति और पद्म पुरस्कारों का लोकतंत्रीकरण करना है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- पीएम मोदी ने हमारे लोकतंत्र में 2 प्रमुख योगदान दिए हैं। एक तो उन्होंने लोकतान्त्रिक व्यवस्था को जातिवाद, भाई-भतीजावाद और तुष्टिकरण से मुक्त किया है। दूसरा, उन्होंने पद्म पुरस्कारों का लोकतंत्रीकरण किया है। पहले पद्म पुरस्कार सिफारिश के आधार पर दिए जाते थे लेकिन आज पद्म पुरस्कार उसे दिए जा रहे हैं जिसने सबसे बड़ा योगदान दिया है।

शाह ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम की आधे घंटे की कड़ी करोड़ों लोगों को राष्ट्र के प्रति योगदान देने के लिए प्रेरित करती है उन्होंने कहा कि मन की बात लोकतंत्र की बुनियाद पर आधारित है और नेता एवं लोगों के बीच मजबूत संवाद से लोकतंत्र मजबूत होता है। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर चुनौती को अवसर में बदलते हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article