देश

8 सांसदों के पास आया फोन...PM Modi आपके साथ लंच करना चाहते हैं, फिर अचानक संसद की कैंटीन पहुंच गए प्रधानमंत्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2024, 05:19 PM IST

PM Modi Lunch With MPs at Parliament Canteen: सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आठ सांसदों के साथ फोन गया और कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप लोगों से मिलना चाहते हैं। इसके बाद सांसदों के साथ पीएम मोदी सीधे नए संसद भवन की कैंटीन पहुंच गए।

Image

संसद की कैंटीन में सांसदों संग लंच करते पीएम मोदी

Photo : ANI

PM Modi Lunch With MPs at Parliament Canteen: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अलग अंदाज में नजर आए। पार्टी लाइन से हटकर उन्होंने सांसदों के साथ संसद की कैंटीन में लंच किया और कई निजी अनुभव भी साझा किए। खास बात यह रही कि यह सब अचानक हुआ। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आठ सांसदों के साथ फोन गया और कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप लोगों से मिलना चाहते हैं।

हालांकि, सांसदों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उन्हें किस लिए बुलाया गया है। सभी सांसद प्रधानमंत्री दफ्तर पहुंचे, जिसके बाद पीएम मोदी ने उनसे कहा कि चलिए मैं आज आपको एक सजा सुनाता हूं। इसके साथ सांसदों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी नए संसद भवन की कैंटीन में पहुए गए और सभी के साथ बैठकर लंच किया। पीएम मोदी के साथ लंच करने वाले सांसदों में एल मुरूगन, रितेश पांडे, हीना गावित, कोनियाक, एन प्रेमचंद्रन, सस्मित पात्रा, राम मोहन नायडू और जामयांग सेरिंग नामग्याल शामिल रहे।

क्या हुई चर्चा?

सूत्रों की मानें तो इस दौरान किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। प्रधानमंत्री ने सांसदों के साथ निजी अनुभव साझा किए और सांसदों का भी अनुभव सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं भी आप लोगों की तरह आम इंसान हूं। आज मन हुआ कि आप लोगों से बातें करूं और खाना खाऊं तो सभी को बुला लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article