देश

Manipur पर बोले PM Modi- 'आग में घी डालने वाले सुधर जाएं, शांति स्थापित करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है सरकार'

PM Modi on Manipur in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मणिपुर के बारे में भी बात की।

Image

बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने कहा कि जो भी तत्व मणिपुर की आग में घी डालने की कोशिश कर रहे हैं
  • 'मैं उन्हें आगाह करना चाहता हूं कि ये हरकतें बंद कर दें'
  • 'एक समय आएगा जब मणिपुर ही उन्हें रिजेक्ट करेगा'

PM Modi on Manipur: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया उन्होंने नीट पेपर लीक से लेकर बंगाल में महिला से हुई मारपीट तक पर उन्होंने सदन में अपनी बात रखी वहीं इस दौरान उन्होंने मणिपुर हिंसा (Manipur Violence) पर भी खुलकर बात की।

पीएम मोदी ने कहा कि जो भी तत्व मणिपुर की आग में घी डालने की कोशिश कर रहे हैं, मैं उन्हें आगाह करना चाहता हूं कि ये हरकतें बंद कर दें, एक समय आएगा जब मणिपुर ही उन्हें रिजेक्ट करेगा, जो लोग मणिपुर के इतिहास को जानते हैं, वे जानते हैं कि यहां सामाजिक संघर्ष का लंबा इतिहास रहा है। वहां 10 बार राष्ट्रपति शासन लागू करना पड़ा है। 1993 में ऐसी ही घटनाओं का क्रम चला था। ये सारा इतिहास समझकर हमें स्थितियों को ठीक करना है हम सभी का सहयोग लेना चाहते हैं।

'मणिपुर की स्थिति सामान्य करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत'

पीएम ने कहा कि 'मणिपुर की स्थिति सामान्य करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है, वहां 11 हजार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा हमें स्वीकार करना होगा कि मणिपुर में लगातार हिंसा की घटनाएं कम होती जा रही हैं और शांति की बात संभव हो रही है'

'आज मणिपुर के अधिकांश हिस्सों में स्कूल, कॉलेज चल रहे हैं'

पीएम ने कहा-आज मणिपुर के अधिकांश हिस्सों में स्कूल, कॉलेज चल रहे हैं। दफ्तर खुल रहे हैं। मणिपुर में भी परीक्षाएं हुई हैं। शांति के लिए सौहार्द रास्ता खोजने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। गृह मंत्री स्वयं वहां कई दिनों तक वहां रहे। बार-बार जाकर वहां जाकर लोगों को जोड़ने का काम किया, वहीं मणिपुर में उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'राज्य में इस समय बाढ़ की स्थिति गंभीर है और आज ही एनडीआरएफ के दो दल वहां भेजे गए हैं'

कांग्रेस के शासनकाल में मणिपुर में 10 बार राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ा था

उन्होंने कहा, 'इतने छोटे से राज्य में 10 बार राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ा है... कुछ तो मुसीबतें होंगी। और यह हमारे कार्यकाल में नहीं हुआ है लेकिन फिर भी राजनीतिक फायदा उठाने के लिए वहां पर जिस प्रकार की हरकतें हो रही हैं...।' पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में ऐसा नहीं होता था लेकिन मणिपुर में हिंसा फैलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री स्वयं कई दिनों तक राज्य में रहे और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री तो हफ्तों तक वहां रहे और बार-बार वहां जाकर संबंधित लोगों को जोड़ने का प्रयास करते रहे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article