PM Modi In Oman: 'हम लोग जहां जाते हैं, घुल मिल जाते हैं', ओमान में PM मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को किया संबोधित
- Edited by: Piyush Kumar
- Updated Dec 18, 2025, 12:57 PM IST
PM Modi In Oman: पीएम मोदी ने ओमान की राजधानी मस्कट में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासी समुदाय से पीएम मोदी ने बात की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत-ओमान का रिश्ता बेहद खास है। दोनों देश एक पक्के दोस्त हैं। भारतीय जहां जाते हैं, घुल मिल जाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, "आज हम एक परिवार की तरह इकट्ठा हुए हैं। भारत में विविधता है, जो हमारी संस्कृति का मजबूत आधार है।
पीएम मोदी ने ओमान में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया।(फोटो सोर्स: PM Modi x handle)
PM Modi In Oman: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त तीन देशों के दौरे पर है। पीएम मोदी कुल चार दिनों में तीन देशों की यात्रा कर रहे है। वह जॉर्डन और इथियोपिया के बाद आज ओमान पहुंचे। गुरुवार को ओमान की राजधानी मस्कट में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासी समुदाय से पीएम मोदी ने बात की।
हम भारतीय हमेशा विविधता का करते हैं सम्मान: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत-ओमान का रिश्ता बेहद खास है। दोनों देश एक पक्के दोस्त हैं। भारतीय जहां जाते हैं, घुल मिल जाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, "आज हम एक परिवार की तरह इकट्ठा हुए हैं। भारत में विविधता है, जो हमारी संस्कृति का मजबूत आधार है। हमारे लिए हर दिन एक नया रंग लेकर आता है, हर मौसम एक नया उत्सव बन जाता है, हर परंपरा एक नई सोच के साथ आती है। यही कारण है, हम भारतीय कहीं भी जाएं, कहीं भी रहें, हम विविधता का सम्मान करते हैं। हम वहां की संस्कृति, वहां के नियम कायदों के साथ घुल मिल जाते हैं। ओमान में आज मैं यही होते हुए देख रहा हूं।"
आर्थिक साझेदारी समझौते पर होगा हस्ताक्षर
बता दें कि पीएम मोदी की मौजूदगी में आज भारत-ओमान के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस समझौते से 21वीं सदी में भारत-ओमान की साझेदारी में नया विश्वास और उत्साह का संचार होगा।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।