देश

नीलाम किए जाएंगे PM मोदी को मिले तोहफे, प्राप्त धनराशि नमामि गंगे पहल में की जाएगी दान

PM Modi Gifts Auction: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से उन स्मृति चिन्हों के लिए बोली लगाने का आग्रह किया जो उन्हें मिले हैं और जिनकी अब नीलामी की जा रही है।

Image

पीएम मोदी को मिले उपहाक की होगी नीलामी

Photo : Twitter

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को लोगों से उन स्मृति चिन्हों के लिए बोली लगाने का आग्रह किया जो उन्हें मिले हैं और जिनकी अब नीलामी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इनसे प्राप्त राशि का उपयोग 'नमामि गंगे' पहल के लिए किया जाएगा। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि हर साल, मैं सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान प्राप्त विभिन्न स्मृति चिन्हों की नीलामी करता हूं। नीलामी से प्राप्त राशि नमामि गंगे पहल में जाती है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस साल की नीलामी शुरू हो गई है। जो स्मृति चिन्ह आपको दिलचस्प लगे, उसके लिए बोली लगाएं!

जानिए कितने तोहफों की होगी नीलामी

बता दें, नमामि गंगे गंगा नदी के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए सरकार की एक पहल है। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी को पिछले एक साल में तोहफे में मिली करीब 600 वस्तुएं नीलाम की जाएंगी। जिन वस्तुओं का आधार मूल्य सबसे ज्यादा रखा गया है, उनमें पैरालिंपिक कांस्य पदक विजेता नित्या श्री सिवन और सुकांत कदम के बैडमिंटन रैकेट के अलावा रजत पदक विजेता योगेश खातुनिया का डिस्कस शामिल है। इनका आधार मूल्य 5.50 लाख रुपये के आसपास तय किया गया है।

पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता अजीत सिंह और सिमरन शर्मा तथा रजत पदक विजेता निशाद कुमार द्वारा भेंट किए गए जूतों के अलावा रजत पदक विजेता शरद कुमार की हस्ताक्षरित टोपी का आधार मूल्य 2.86 लाख रुपये के आसपास रखा गया है। राम मंदिर की एक प्रतिकृति जिसकी कीमत 5.50 लाख रुपये है, मोर की एक मूर्ति जिसकी कीमत 3.30 लाख रुपये है, राम दरबार की एक मूर्ति जिसकी कीमत 2.76 लाख रुपये है और चांदी की वीणा जिसकी कीमत 1.65 लाख रुपये है, उच्च आधार मूल्य वाली अन्य वस्तुओं में शामिल हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article