देश

Ramlala Ke Darshan: पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी ने उतारी रामलला की आरती, फिर किया दंडवत प्रणाम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 22, 2024, 02:26 PM IST

Ram mandir Pran Pratishtha: खिर 500 साल लंबा इंतजार आज खत्म हुआ और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो गया।

Image

पीएम मोदी ने किया दंडवत प्रणाम

PM Modi in Ayodhya Ram mandir: आज अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गया। पीएम मोदी के पूजा-अर्चना करने के साथ ही रामलला मोहक रूप में सबके सामने आए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने आरती भी उतारी। उन्होंने और मोहन भागवत ने रामलला के आगे साक्षात दंडवत प्रणाम भी किया। पीएम मोदी ने रामलला के चरणों में पुष्प चढ़ाए, पुजारियों से आशीर्वाद ग्रहण किया।

पीएम मोदी ने तोड़ा व्रत

इसके बाद पीएम मोदी बाहर आए और उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में साधु-संत, आम जन और देशभर की बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। इसके बाद यहां पर मंत्रोच्चारण भी हुआ जिसका गवाह हर कोई रहा। यहां पुजारी गोविंद गिरी ने पीएम मोदी का व्रत तुड़ावाया। पीएम ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिन के विशेष अनुष्ठान का प्रण लिया था और प्राचीन मंदिरों के दर्शन करते हुए इसे पूरा भी किया।

पीएम मोदी ने कहा, सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आए हैं

सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आए हैं। त्याग और तपस्या के बाद हमारे प्रभु राम आ गए हैं। इस शुभ घड़ी की आप सभी को, देशवासियों को बधाई। मैं अभी गर्भ गृह में ईश्वरीय चेतना का साक्षी बनकर आपके सामने उपस्थित हूं। कितना कुछ कहने को है, लेकिन कंठ अवरुद्ध है। चित्त अभी भी उस पल में लीन है। हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे। हमारे रामलला अब दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा विश्वास है, अपार श्रद्धा है, इसकी अनुभूति रामभक्तों को हो रही होगी। ये पल पवित्रतम है। ये माहौल, ये ऊर्जा ये घड़ी प्रभु श्रीराम का हम सब पर आशीर्वाद है। 22 जनवरी 2024 का ये सूरज अद्भुत आभा लेकर आया है। ये तारीख नहीं, ये एक नए कालचक्र का उद्गम है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article