देश

हॉकी में टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास, 52 साल बाद बैक-टू-बैक जीते मेडल, PM Modi ने दी बधाई

Indian Men's Hockey Team wins Bronze medal: पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह ऐसी उपलब्धि है जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीते पर भारतीय टीम को गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी समेत कई दिग्गजों ने बधाई दी है।

Image

पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई (Source- AP/Twitter )

Indian Men's Hockey Team wins Bronze medal: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने स्पेन के खिलाफ मुकाबले को 2-1 से जीतकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर दिया है। टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।

पीएम मोदी ने आगे लिखा, भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने बहुत हिम्मत और लचीलापन दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी।

राष्ट्रपति ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया,पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल करने के लिए हमारी हॉकी टीम को हार्दिक बधाई! भारतीय हॉकी के पुनरुत्थान के लिए टीम सर्वोच्च प्रशंसा की हकदार है। उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है। इस टीम द्वारा दिखाई गई स्थिरता, कौशल, एकजुटता और लड़ने की भावना हमारे युवाओं को प्रेरित करेगी। बहुत बढ़िया, भारतीय हॉकी टीम।

अमित शाह ने भी दी बधाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा, क्या शानदार प्रदर्शन है! पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हमारी पुरुष हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपका दमदार प्रदर्शन और बेदाग खेल भावना इस खेल के लिए एक नया उत्साह जगाएगी। आपकी उपलब्धि ने तिरंगा का गौरव बढ़ाया है। सीएम योगी ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा, जय हो! पेरिस ओलंपिक-2024 की हॉकी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने की हार्दिक बधाई टीम इंडिया! आप हमारे चैंपियन हैं। भारत को आप पर गर्व है।

राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 में कांस्य पदक के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। उनकी उल्लेखनीय टीमवर्क और अद्भुत कौशल ने शानदार परिणाम दिए हैं। हमें टीम पर गर्व है और हम उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!