देश

आसियान सम्मेलन में मोदी-ट्रंप की मुलाकात संभव, 'टैरिफ बम' का निकल सकता है हल!

Trump Meets Modi: Trump Meets Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आसियान शिखर सम्मेलन में मुलाकात हो सकती है। इसी माह मलेशिया में होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के आमने-सामने होने की संभावना है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं) (फाइल फोटो)

Trump Meets Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आसियान शिखर सम्मेलन में मुलाकात हो सकती है। इसी माह मलेशिया में होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के आमने-सामने होने की संभावना है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर टैरिफ बम फोड़ते हुए कुल 50 फीसदी शुल्क लगा दिया था जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। हालांकि, उलजुलूल बयानबाजी के बाद ट्रंप ने यूटर्न मारा और पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया।

कब होगा 'आसियान' का आयोजन?

मलेशिया में 26 से 28 अक्टूबर तक 47वें आसियान शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। पीएम मोदी आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेते रहे हैं और अगर ट्रंप भी इस सम्मेलन में शामिल होते हैं तो उनकी पीएम मोदी के साथ मुलाकात संभव हो सकती है, जो भारत पर लगाए गए टैरिफ के बाद पहली मुलाकात होगी।

आसियान शिखर सम्मेलन

आसियान शिखर सम्मेलन दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन है, जिसमें आर्थिक, राजनीतिक, सुरक्षा और सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा होती है। आसियान में कुल 10 सदस्य देश हैं जिसमें इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया शामिल हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article