देश

'बेवजह की बयानबाजी करने से बचें', PM मोदी ने कैबिनेट मीटिंग में मंत्रियों को दी बड़ी सलाह

Modi Cabinet Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को आर्थिक मामलों की कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों को निर्देश दिया कि सरकार की 11 साल की उपलब्धियां को जनता तक ले जाएं। साथ ही मंत्रियों से कहा कि वह बेवजह की बयानबाजी न करें।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Modi Cabinet Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को आर्थिक मामलों की कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों को निर्देश दिया कि सरकार की 11 साल की उपलब्धियां को जनता तक ले जाएं। साथ ही अपने-अपने मंत्रालय की बातों पर ध्यान देने को कहा है।

बेवजह की बयानबाजी से बचें मंत्री

पीएम मोदी ने मंत्रियों को मंत्रालय से इतर मुद्दों पर बोलने से बचने की भी सलाह दी और कहा कि वह बेवजह की बयानबाजी न करें। तमाम मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मंत्रालय के कामकाज के बारे में जनता को बताएं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने मंत्रियों को सलाह दी कि वह अनावश्यक बयानबाजी करने से बचें और अपने-अपने मंत्रालयों के मुद्दों पर बात करें।

मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मोदी कैबिनेट ने दो मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है जिसकी लागत 6405 करोड़ रुपये है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कोडरमा-बरकाकाना दोहरीकरण और बेल्लारी-चिकजाजुर दोहरीकरण प्रोजेक्ट दोनों ही आर्थिक और कनेक्टिविटी के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article