देश

'मैं भी क्षत्रिय समाज की बेटी हूं, मेरी आवाज बनिए...', उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने की भावुक अपील

Unnao Rape Case: उन्नाव दुष्कर्म की पीड़िता ने एक भावुक अपील करते हुए कहा है कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती और किसी भी समाज को दोषी व्यक्ति के समर्थन में खड़ा नहीं होना चाहिए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें 11 जनवरी को जंतर-मंतर पर कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में उनकी बेटियों द्वारा कथित क्षत्रिय सम्मेलन बुलाए जाने की बात कही गई है।

Image

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के समर्थन में विरोध प्रदर्शन (फाइल फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Unnao Rape Case: उन्नाव दुष्कर्म की पीड़िता ने एक भावुक अपील करते हुए कहा है कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती और किसी भी समाज को दोषी व्यक्ति के समर्थन में खड़ा नहीं होना चाहिए। पीड़िता का यह बयान मामले में दोषी करार दिये गए भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में हुए प्रदर्शन के बाद आया है।

वर्ष 2019 में बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा पाये सेंगर की सजा को हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा निलंबित किये जाने के बाद इस पर खासा विवाद हुआ था। बलात्कार पीड़िता ने इसके विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। गत रविवार को इसी प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग हाथों में तख्ती लेकर सेंगर के समर्थन में भी उतर आये थे। हालांकि, गत 29 दिसंबर को उच्चतम न्यायालय ने सेंगर की सजा निलंबित करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगा दी थी।

पीड़िता ने की भावुक अपील

पीड़िता ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में भावुक अपील करते हुए कहा है कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती और किसी भी समाज को किसी दोषी के समर्थन में खड़ा नहीं होना चाहिए। वीडियो में पीड़िता ने आरोप लगाया कि पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर सेंगर समर्थकों द्वारा उन्हें और उनके पति को बदनाम किया जा रहा है।

'मेरी आवाज बनिए...'

पीड़िता ने विशेष रूप से क्षत्रिय समाज का उल्लेख करते हुए कहा कि वह स्वयं भी उसी समाज से आती हैं और एक गरीब परिवार की बेटी हैं।पीड़िता ने कहा, ‘‘मैं भी क्षत्रिय समाज की बेटी हूं, मैं भी इस देश की बेटी हूं। कृपया मेरी आवाज बनिए। अपराधी की कोई जात नहीं होती।’’ पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें 11 जनवरी को जंतर-मंतर पर कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में उनकी बेटियों द्वारा कथित क्षत्रिय सम्मेलन बुलाए जाने की बात कही गई है।

इस बयान से पहले जेल में बंद सेंगर की बेटियों ने भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भावुक अपील पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने अपने पिता को बेगुनाह बताया था। उन्नाव दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे भाजपा के निष्कासित पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद फिलहाल जेल में ही रहेगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!