Maharashtra Plane carsh: महाराष्ट्र के बारामती विमान हादसा हुआ है। यहां एक दो सीटों वाला ट्रेनर विमान बुधवार को दुर्घटना का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह रेड बर्ड कंपनी का विमान है। बताया जा रहा है कि इसका इंजन खराब हुआ था जिसके बाद गोजूबाबी बारामती में यह लैंड हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के वक्त विमान में एक ही पायलट मौजूद था। पायलट को हल्की चोटें आई हैं।
प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया
पुणे जिले के बारामती MIDC क्षेत्र के गोजुबावी में आज सुबह रेड बर्ड कंपनी का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विमान में मौजूद पायलट को मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित बाहर निकल आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो विमान नीचे गिर चुका था।
विमान में केवल एक ही व्यक्ति मौजूद था-प्रत्यक्षदर्शी
एक महिला प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'मैं घर के अंदर थी। अचानक जोर की आवाज आई। पहले समझ नहीं आया क्या हुआ, लेकिन बाहर आकर देखा तो विमान नीचे गिरा था। मुझे लगा अब कुछ बड़ा हादसा हो गया। थोड़ी देर बाद विमान जमीन पर स्थिर हो गया। हम लोग देखने पहुंचे, लेकिन आसपास के लोगों ने कहा आगे मत जाओ, विमान में आग लग सकती है।' उन्होंने बताया कि विमान में केवल एक ही व्यक्ति मौजूद था। पायलट खुद विमान का दरवाजा खोलकर बाहर निकला और लोगों से कहा कि वह सुरक्षित है। उस समय तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
