देश

ज्ञानेश कुमार का मुश्किलों ने नहीं छूट रहा पीछा, अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, मुकदमा चलाने की मांग

Gyanesh Kumar News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दाखिल हो गई है। इससे पहले महुआ मोइत्रा ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

Image

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका (फाइल फोटो- PTI)

Gyanesh Kumar News: हालिया मीडिया रिपोर्टों को आधार बनाते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

याचिका की मुख्य मांगें और आरोप

याचिका में कहा गया है कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले अन्य दो चुनाव आयुक्तों (सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी) की सहमति के बिना लिए गए थे। जनहित याचिका के माध्यम से बिना बहुमत या सहमति के लिए गए सभी फैसलों को गैर-कानूनी घोषित करने और मूल फॉर्म 6 (Form 6) प्रक्रिया को पुनः शुरू करने की गुहार लगाई गई है।

13 करोड़ वोटरों के नाम हटाने की जांच

याचिका में विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर इस बात की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है कि देशभर में मतदाता सूची से कथित तौर पर 13 करोड़ मतदाताओं के नाम किस आधार पर और कैसे हटाए गए। इसके सा ही जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत अपनी आधिकारिक जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के कथित उल्लंघन के आरोप में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग और चुनाव आयोग की आईटी हेड सीमा खन्ना के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स और विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों के बीच सुप्रीम कोर्ट में दाखिल इस याचिका के बाद चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर कानूनी बहस और तेज हो गई है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!