दुनिया में वैक्सीनेशन: कहां खड़ा हुआ है भारत, अच्छी नहीं है इस मामले में स्थिति, जानें बाकी देशों का हाल

Vaccination in world: भारत समेत अन्य देशों में टीकाकरण काफी तेजी से जारी है। कई देश ऐसे हैं, जहां काफी तेजी से टीकाकरण हुआ है, जिससे कोरोना की रफ्तार थमी है।

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण सबसे अहम हथियार माना जा रहा है। हमारे देश में भी टीकाकरण अभियान जारी है, लेकिन इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। जैसे- भारत में पर्याप्त टीकों की कमी है। देश में टीकाकरण की गति धीमी है। सरकार ने अन्य देशों में टीके भेजे, जबकि उनका उपयोग देश के लोगों के लिए किया जाना चाहिए था। अगर दुनिया में टीकाकरण अभियान की बात करें तो कई देशों ने इसे गति प्रदान कर अपने यहां कोरोना की रफ्तार को धीमा किया है।
01 / 05

(Photo Credit : AP)

लगातार कोरोना से जुड़ी जानकारियां शेयर करने वाले डॉ. फहीम यूनुस ने एक डाटा शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि किस देश में किस गति से वैक्सीनेशन हुआ है। इसके आधार पर कई देशों की तुलना में हमारे देश की स्थिति तो बहुत आदर्श नहीं कहा जा सकता। 
02 / 05

इसमें 27 दिसबंर 2020 से 1 जून 2021 तक के आंकड़े शामिल है। इसमें बताया गया है कि किस देश ने अपनी कितने प्रतिशत आबादी को वैक्सीन दे दी है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर इजरायल है, जिसकी 59% आबादी को दोनों डोज लग चुकी हैं। इसके बाद ब्रिटेन है, जिसकी 38% आबादी को दोनो डोज लग चुकी है और 20% को एक डोज लगी है। बहरीन की 47% आबादी को दोनों डोज लग चुकी हैं। 
03 / 05

अब अगर भारत की बात करें तो अभी तक भारत की 9.1% आबादी को ही पहली डोज लगी है। वहीं दोनों डोज सिर्फ 3% से ज्यादा आबादी को लगी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि हम इस मामले में कई देशों से पीछे हैं। भारत से आगे जर्मनी, इटली, स्पेन, फ्रांस, ब्राजील आदि अन्य देश भी हैं।
04 / 05

हालांकि इन देशों की तुलना में भारत की आबादी काफी ज्यादा है। इस हिसाब से देखा जाए तो अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा टीके लगे हैं, लेकिन अभी भी हमारी बहुत बड़ी संख्या सुरक्षित नहीं हुई है। टीकाकरण अभियान के तहत देश में लगाए गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या 22.78 करोड़ से अधिक हो गई है। अभी तक कुल 22,78,60,317 टीके लगाए जा चुके हैं।
05 / 05

End of Photo Gallery