देश

हिमाचल में लोगों का मिलेगा साथ, बीजेपी की होगी जीत, चुनाव पर बोले सीएम जयराम ठाकुर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 06:11 PM IST

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस का पूरे देश में बहुत खराब दौर चल रहा है और हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस का बहुत परेशानी का दौर चल रहा है तो उन्हें निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश में सफलता नहीं मिलेगी। साथ ही कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग जागरूक हैं और अपनी राय के आधार पर निर्णय लेते हैं। केंद्र की मदद से हमारी सरकार ने एम्स अस्पताल, अटल सुरंग, वंदे भारत ट्रेन सहित कई विकास परियोजनाएं प्राप्त की हैं। लोग बीजेपी के तहत राज्य के हर क्षेत्र में विकास देख सकते हैं।

Image

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. हिमाचल में बीजेपी की होगी जीत- सीएम जयराम ठाकुर
  2. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को सफलता नहीं मिलेगी-सीएम जयराम ठाकुर
  3. डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल प्रदेश में शानदार काम किया- अनुराग ठाकुर

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी। राज्य में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा जबकि आठ दिसंबर को मतगणना की जाएगी। विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करता हूं कि चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो रही है और ऐसे में प्रदेश में कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो चुका है। हम पूरा सहयोग करेंगे और बहुत जोरदार अभियान प्रदेश में आपको देखने को मिलेगा तथा निश्चित रूप से बीजेपी की जीत होगी।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को सफलता नहीं मिलेगी-सीएम जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस (Congress) का पूरे देश में बहुत खराब दौर चल रहा है और हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस का बहुत परेशानी का दौर चल रहा है तो उन्हें निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश में सफलता नहीं मिलेगी। साथ ही कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग जागरूक हैं और अपनी राय के आधार पर निर्णय लेते हैं। केंद्र की मदद से हमारी सरकार ने एम्स अस्पताल, अटल सुरंग, वंदे भारत ट्रेन सहित कई विकास परियोजनाएं प्राप्त की हैं। लोग बीजेपी के तहत राज्य के हर क्षेत्र में विकास देख सकते हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आप राज्य में बीजेपी द्वारा एक मजबूत चुनाव अभियान देखेंगे और हम चुनाव जीतेंगे। साथ ही कहा कि पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह के चुनाव प्रचार के लिए राज्य में आने की उम्मीद जताई।

डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल प्रदेश में शानदार काम किया- अनुराग ठाकुर

वहीं केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने भी चुनाव आयोग के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल प्रदेश में शानदार काम किया है। बहुत सारे क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए हैं और जनता को ये लगता है कि चौमुखी विकास किसी ने किया है तो डबल इंजन की सरकार ने किया है। मुझे विश्वास है कि हिमाचल के लोग फिर से बीजेपी को आशीर्वाद देंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article