देश

'मेरे लिए लोग ही ईश्वर का रूप...', PM मोदी बोले- NDA ने देश को कांग्रेस के 'चंगुल' से कराया मुक्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाते हुए देश में राजनीतिक स्थिरता और विकास की दिशा में बदलाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प अब पूरे देश का साझा लक्ष्य बन चुका है। NDA बैठक में उन्होंने जनता को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि लोगों ने स्थिर सरकार के महत्व को समझ लिया है।

Image

एनडीए कॉन्क्लेव के दौरान पीएम मोदी (फोटो- एएनआई)

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड बनाने के मौके पर बुधवार को कहा कि देश के लोगों ने अब राजनीतिक स्थिरता और एक स्थिर सरकार के निर्णायक होने का महत्व समझ लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना किसी एक व्यक्ति या पार्टी का नहीं है, बल्कि यह देश के हर व्यक्ति का संकल्प बन गया है। उन्होंने यहां सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की एक बैठक में कहा, "मेरे लिए, लोग ही ईश्वर का रूप हैं।"

"2014 से पहले के कई दशक अस्थिरता और उथल-पुथल से भरे थे"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "देश के लोगों ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक स्थिरता का महत्व समझ लिया है। यह उनकी परिपक्वता ही है कि उन्होंने मुझे इतने लंबे समय तक उनकी सेवा करने का मौका दिया।" उन्होंने कहा, "2014 से पहले के कई दशक अस्थिरता और उथल-पुथल से भरे थे, लेकिन अब लोग एक स्थिर सरकार का काम देख रहे हैं और उसके निर्णायक फैसलों की सराहना कर रहे हैं।" मोदी ने कहा कि राजग के 12 साल के शासन की एक बड़ी कामयाबी यह रही कि इसने देश को कांग्रेस के चंगुल से मुक्त कराया।

"कांग्रेस के धोखे के बाद लोगों ने हम पर भरोसा जताया"

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "जब 2014 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत हुई थी, तो मैंने कहा था कि आज आम आदमी के लिए एक नई उम्मीद की किरण जगी है। कांग्रेस के धोखे के बाद लोगों ने हम पर भरोसा जताया। राजग परिवार के तौर पर हमने लोगों के उस भरोसे को और मजबूत किया है।" भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक सेवा करने का कीर्तिमान बनाने पर मोदी को दुनिया भर के नेताओं से बधाई संदेश मिले। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में खड़े होकर सम्मान दिया गया और देश भर में भाजपा नेताओं ने पूजा-आरती की।

बुधवार को मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा किया और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 4,398 दिनों तक इस पद पर रहे थे।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article