देश

नीतीश सरकार को बड़ी राहत! जातिगत जनगणना पर रोक वाली सभी अर्जियां पटना HC में खारिज

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2023, 04:21 PM IST

Caste Census in Bihar : जातिगत जनगणना पर नीतीश सरकार को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने जातिगत जनणना पर रोक की अर्जी खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद जातिगत जनगणना जारी रखने का रास्ता साफ हो गया है।

Image

नीतीश सरकार को बड़ी राहत! जातिगत जनगणना पर रोक वाली सभी अर्जियां पटना HC में खारिज

Caste Census in Bihar : जातिगत जनगणना पर नीतीश सरकार को बड़ी राहत मिली है। पटना हाई कोर्ट ने जातिगत जनणना पर रोक लगाने की मांग करने वाली सभी अर्जियों को खारिज कर दिया है। हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद जातिगत जनगणना जारी रखने का रास्ता साफ हो गया है। हाई कोर्ट के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए वकील दीनू कुमार ने कहा कि जज ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि जातिगत जनगणना कराने के बिहार सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज की जाती हैं। वकील ने कगा कि हाई कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

राज्य में फिर शुरू होगा जातीय गणना का काम

हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद बिहार में जातीय गणना का काम एक बार फिर शुरू हो पाएगा। इससे पहले गत चार मई को जातिगत गणना पर रोक लगाने की मांग करने वाली अर्जियों पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इस पर अस्थाई रोक लगा दी थी। अदालत से अनुमति मिलने के बाद नीतीश सरकार जातिगत जनगणना कराने के अपने फैसले पर अब आगे बढ़ेगी।

दो चरणों में पूरा होना है जातीय जनगणना का काम

नीतीश सरकार के फैसले के बाद राज्य में जनवरी 2023 में जातीय जनगणना कराने का काम शुरू हुआ। इसे दो चरणों में किया जाना है। पहले चरण की गणना का काम अप्रैल तक हुआ। जब दूसरे चरण की गणना शुरू हुई तो पटना हाई कोर्ट ने इस पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी। हाई कोर्ट के इस फैसले को नीतीश सरकार अपनी जीत के रूप में दिखाएगी।ट

लालू यादव ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया

बिहार सरकार के जाति आधारित सर्वेक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं को पटना हाईकोर्ट द्वारा खारिज किए जाने पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हम हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। यह सिर्फ एक फैसला नहीं है बल्कि गरीबों के लिए फैसला है। इससे उनके लिए दरवाजे खुलेंगे। उनके सर्वेक्षण के बाद, उनकी आर्थिक स्थिति का पता चलेगा और उस आधार पर सरकार उनके लिए योजनाओं का मसौदा तैयार करेगी और इससे विकास के द्वार खुलेंगे। मैं CM और तेजस्वी यादव को धन्यवाद देता हूं, उन्होंने कड़ी मेहनत की। विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 'I.N.D.I.A' की एक बैठक होगी और हम उसमें भी भाग लेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article