देश

Paper Leak Case: केंद्र सरकार द्वारा तय की गई हाई पावर कमेटी की हुई पहली बैठक, तस्वीरें आई सामने

NEET Paper Leak Case: पेपर लीक केस को लेकर केंद्र सरकार कि उच्च स्तरीय पैनल ने एक हाई लेवल बैठक की है। इस बैठक के दौरान डॉ. के राधाकृष्णन पूर्व इसरो प्रमुख ने कहा कि हमारी कोशिश एक ऐसे सिस्टम को डेवलप करने की भी है जो पूरी तरीके से टेंपल प्रूफ हो।

Image

पेपर लीक केस में हाई पावर कमेटी की हुई पहली बैठक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Paper Leak Case: कल दिल्ली में परीक्षा सुधारों पर केंद्र सरकार कि उच्च स्तरीय पैनल ने एक हाई लेवल बैठक की। 7 सदस्यीय समिति की सोमवार को बैठक दिल्ली मे हुई। बता दे कि परीक्षा पैटर्न में सुधार के लिए ये समिति गठित की गई है। इस समिति की पहली बैठक कल हुई। यह समिति परीक्षा की दक्षता को बढ़ाने और सुधारने तथा सभी कदाचारों को समाप्त करने के लिए काम करेगी। बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लगातार रडार पर चल रहे मामलों को सीबीआई और एनटीए को सौंपे जाने के बाद हो रही है।

डॉ. के राधाकृष्णन पूर्व इसरो प्रमुख ने कहा कि हमारी कोशिश है कि अगले 15 दिनों में हम ज्यादा से ज्यादा छात्रों और उनके अभिभावकों को इस मूव में शामिल करें जिससे हमें यह पता चल सके कि जो कुछ भी बातें नीट एग्जामिनेशन को लेकर हो रही है उसमें उसे सिस्टम को कैसे दुरुस्त किया जाए। हमारी कोशिश एक ऐसे सिस्टम को डेवलप करने की भी है जो पूरी तरीके से टेंपल प्रूफ हो। हमारी कोशिश एक ऐसे सिस्टम को भी डेवलप करने की है जिसमें जीरो एरर की भी गुंजाइश नहीं हो।

शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षाओं के पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञों की एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया गया था। समिति परीक्षा प्रक्रिया के तंत्र में सुधार, डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार और एनटीए की संरचना और कार्यप्रणाली पर सिफारिशें करेगी। समिति को 2 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपनी है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के माध्यम से परीक्षाओं के पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय ने निम्नलिखित पर सिफारिशें करने के लिए विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया:

  • परीक्षा प्रक्रिया के तंत्र में सुधार
  • डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की संरचना और कार्यप्रणाली उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य है:

1. डॉ. के. राधाकृष्णन, पूर्व अध्यक्ष, इसरो और अध्यक्ष बीओजी, आईआईटी कानपुर।

अध्यक्ष

2. डॉ.रणदीप गुलेरिया, पूर्व निदेशक, एम्स दिल्ली।

सदस्य

3. प्रो. बी जे राव, कुलपति, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ हैदराबाद।

सदस्य

4. प्रो. राममूर्ति के, प्रोफेसर एमेरिटस, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी मद्रास।

सदस्य

5. पंकज बंसल, सह-संस्थापक, पीपल स्ट्रॉन्ग और बोर्ड सदस्य- कर्मयोगी भारत।

सदस्य

6. प्रो.आदित्य मित्तल, डीन स्टूडेंट अफेयर्स, आईआईटी दिल्ली

सदस्य

7. गोविंद जयसवाल, संयुक्त सचिव, शिक्षा मंत्रालय

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article