देश

Pakistan Violates Ceasefire: पाकिस्तान ने जम्मू में संघर्षविराम का किया उल्लंघन, BSF ने दिया करारा जवाब

Pakistan Violates Ceasefire: पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF की एक सीमा चौकी पर अकारण गोलीबारी करके भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया।

Image

पाकिस्तान ने जम्मू में संघर्षविराम का फिर किया उल्लंघन

Pakistan Violates Ceasefire: पाकिस्तान रेंजर्स ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आर एस पुरा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की एक चौकी पर अकारण गोलीबारी कर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया। जिस क्षेत्र में संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ, वहां के निवासियों ने कहा कि एक दशक से अधिक के अंतराल के बाद उन्होंने सीमा पार से गोलीबारी देखी। गोलीबारी की वजह से लोगों में दहशत फैल गई। बीएसएफ, जम्मू फ्रंटियर के जनसंपर्क कार्यालय ने कहा, शाम करीब 5 बजकर 50 मिनट पर पाकिस्तान रेंजर्स ने आर एस पुरा इलाके में अकारण गोलीबारी की, जिसका बीएसएफ जवानों ने माकूल जवाब दिया। गोलीबारी शाम सवा छह बजे बंद हो गई।

बीएसएफ ने दिया मंहतोड़ जवाब

अधिकारियों के अनुसार, मकवाल में सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने सीमा पार से गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ कोई हताहत या क्षति नहीं हुई। पिछले साल, 8-9 नवंबर की मध्यरात्रि को सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी में बीएसएफ के एक जवान की मौत हो गई थी। 25 फरवरी, 2021 को दोनों देशों के बीच नए सिरे से संघर्षविराम पर सहमति बनने के बाद से मौत का यह पहला मामला था।

इससे पहले 26 अक्टूबर को जम्मू के अरनिया सेक्टर में सीमा पार से गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान और एक महिला घायल हो गई थी, जबकि 17 अक्टूबर को इसी तरह की घटना में एक अन्य बीएसएफ जवान घायल हो गया था। अधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।

संघर्षविराम उल्लंघन की घटना ऐसे वक्त हुई है जब जम्मू-कश्मीर प्रशासन 20 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा की तैयारी कर रहा है। अपनी यात्रा के दौरान मोदी का जम्मू में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article