देश

नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से की गोलाबारी

पाकिस्तानी सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के एक दिन बाद गुरुवार को लगातार दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा पार से गोलाबारी की।

Image

कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से गोलाबारी (फाइल फोटो)

पाकिस्तानी सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पड़ोसी देश में आतंकी ढांचे को निशाना बनाने के एक दिन बाद गुरुवार को लगातार दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा पार से गोलाबारी की। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से आधी रात के बाद करनाह इलाके में नागरिक इलाकों को निशाना बनाया गया और गोले और मोर्टार दागे गए।

भारतीय सशस्त्र बलों ने बिना उकसावे के की गई गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

करनाह में अधिकांश नागरिक सुरक्षित इलाकों में चले गए

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गोलाबारी शुरू किए जाने के बाद बुधवार को करनाह में अधिकांश नागरिक सुरक्षित इलाकों में चले गए।

पाकिस्तानी सेना ने की भीषण गोलाबारी

इससे पहले सेना के अनुसार, मंगलवार देर रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ और तंगधार क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई भीषण गोलीबारी और गोलाबारी में 15 भारतीय मारे गए और 43 अन्य घायल हो गए।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

इमरजेंसी, सिखों का नरसंहार, राम भक्तों की खून की गंगा बहाने वाले लोगों को बचाना...कांग्रेस के तीन अक्षम्य अपराध- लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह

इमरजेंसी, सिखों का नरसंहार, राम भक्तों की खून की गंगा बहाने वाले लोगों को बचाना...कांग्रेस के तीन अक्षम्य अपराध- लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह

'पीड़िता के खिलाफ बलात्कारियों का साथ देने वाली महिला पर भी चल सकता है गैंगरेप का केस', अदालत का ऐतिहासिक फैसला

'पीड़िता के खिलाफ बलात्कारियों का साथ देने वाली महिला पर भी चल सकता है गैंगरेप का केस', अदालत का ऐतिहासिक फैसला

UP Politics: 'लखनऊ एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया...?' राजनाथ सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज

UP Politics: 'लखनऊ एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया...?' राजनाथ सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज

'दूरसंचार की हर कंपनी को मानना पड़ेगा भारत का कानून', रिलायंस ने दिया एलन मस्क को दो टूक जवाब

'दूरसंचार की हर कंपनी को मानना पड़ेगा भारत का कानून', रिलायंस ने दिया एलन मस्क को दो टूक जवाब

दिल्ली ट्रैफिक अपडेट: कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क के सभी गेट बंद, प्रदर्शन के चलते 21 प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका, देखें- पूरा रूट

दिल्ली ट्रैफिक अपडेट: कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क के सभी गेट बंद, प्रदर्शन के चलते 21 प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका, देखें- पूरा रूट