तमिलनाडु चुनाव से पहले MK स्टालिन ने 200 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य, बोले- बजट में राज्य को कुछ नहीं मिला
- Edited by: अनुराग गुप्ता
- Updated Feb 7, 2026, 09:43 PM IST
Tamil Nadu Assembly Elections: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर द्रमुक कार्यकर्ताओं से आक्रामक चुनावी तैयारी करने का आह्वान करते हुए 200 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (फोटो साभार: @Udhaystalin)
Tamil Nadu Elections: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर द्रमुक कार्यकर्ताओं से आक्रामक चुनावी तैयारी करने का आह्वान करते हुए 200 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा। साथ ही उन्होंने राज्य की स्वायत्तता और संघीय ढांचे की मजबूती पर जोर दिया।
शनिवार को द्रमुक यूथ विंग साउदर्न ज़ोन पदाधिकारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा कि आने वाले चुनाव तमिलनाडु और राजग के बीच निर्णायक मुकाबला होंगे।
स्टालिन ने क्या कुछ कहा?
2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी की सभी 40 सीटों पर जीत को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अब नया रिकॉर्ड बनाने का समय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, ''हमारा लक्ष्य 200 सीटें जीतना है। अगर किसी परिवार ने अब तक हमें वोट नहीं दिया है, तो भी आपको अंतिम मिनट तक प्रचार करना चाहिए।''
स्टालिन ने कहा कि राज्य की स्वायत्तता द्रमुक का मूल सिद्धांत है। उन्होंने कहा, "भारत राज्यों का एक संघ है और संघीय व्यवस्था का सम्मान होना चाहिए। आजादी के बाद राज्यों के पास बहुत कम अधिकार थे, लेकिन संघर्ष के जरिए हम कुछ शक्तियों को वापस लाए- सिर्फ तमिलनाडु ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी।''
BJP पर बरसे स्टालिन
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्यों की शक्तियां कम कर रही है और क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ''वे तमिलनाडु को छू नहीं सकते। आगामी चुनाव में हमें उन्हें कड़ा जवाब देना होगा।''
स्टालिन ने केंद्र से लंबित मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा के लिए फंड, आपदा राहत, 50 फीसदी टैक्स हिस्सेदारी, NEET से छूट, मदुरै एम्स निर्माण और परिसीमन पर आश्वासन जैसी मांगों पर तमिलनाडु को 'कुछ भी नहीं' मिला। उन्होंने कहा, ''जब भी बजट पेश किया जाता है, हमें कुछ नहीं मिलता।''
युवा नेतृत्व की सराहना करते हुए स्टालिन ने कहा कि यूथ विंग में उनके साथ काम करने वाले कई नेता आज कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने कहा, ''अगर आप ईमानदारी से काम करेंगे, तो मौके खुद आपके पास आएंगे।''
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
