अपनी बचत को सुरक्षित रूप से बढ़ाने के लिए आप एफडी में निवेश सकते हैं। अच्छी बात ये है कि अलग-अलग बैंक अपने ग्राहकों को कुछ स्पेशल एफडी की सुविधा देते हैं। इन स्पेशल एफडी पर ग्राहकों को ज्यादा ब्याज ऑफर किया जाता है। सरकारी बैंक बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) की ही बात करें तो बैंक की ओर से ग्राहकों के लिए एक स्पेशल एफडी स्कीम BOI Akshay Fixed Deposit चलाई जा रही है। इस एफडी स्कीम में पैसा 500 दिन की अवधि के लिए लॉक रहेगा। आइए जानते हैं बैंक BOI Akshay Fixed Deposit पर कितना ब्याज ऑफर कर रहा है-
सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर
बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, बैंक की 500 दिन की BOI अक्षय फिक्स्ड डिपॉजिट योजना के तहत 3 करोड़ रुपये से कम की कॉलेबल एफडी पर 6.85 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक और 10 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर ब्याज दर 6.65 प्रतिशत है।
एफडी का प्रकार | जमा राशि | ब्याज दर (सालाना) |
|---|---|---|
कॉलेबल FD | 3 करोड़ रुपये से कम | 6.85% |
कॉलेबल FD | 3 करोड़ से 10 करोड़ रुपये से कम | 6.65% |
नॉन-कॉलेबल FD | 3 करोड़ रुपये से कम | 7.00% |
वहीं, नॉन-कॉलेबल कैटेगरी के लिए अगर आप 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी करवाते हैं तो कॉलेबल एफडी की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलेगा। बैंक सामान्य नागरिकों को 7.00 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है।
सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर
बैंक ऑफ इंडिया की नई दरों के अनुसार, 500 दिन की BOI अक्षय फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि के लिए सीनियर सिटीजन को 7.35 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा। वहीं, सुपर सीनियर सिटीजन को इसी अवधि की एफडी पर 7.50 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिलेगा।
एफडी का प्रकार | जमा राशि | सीनियर सिटीजन | सुपर सीनियर सिटीजन |
|---|---|---|---|
कॉलेबल FD | 3 करोड़ रुपये से कम | 7.35% | 7.50% |
नॉन-कॉलेबल FD | 3 करोड़ रुपये से कम | 7.50% | 7.65% |
वहीं, नॉन-कॉलेबल कैटेगरी के तहत, अगर आप 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी करवाते हैं तो सीनियर सिटीजन को 7.50 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.65 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
