देश

पहले जीत के आना है, अगर कोई सांसद नहीं होगा तो...PM पद के मामले पर खड़के की दो टूक; उधर लालू-नीतीश हुए नाराज!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 19, 2023, 09:27 PM IST

इंडिया एलायंस की बैठक के समापन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता चुनाव जीतना है। हम प्रधानमंत्री का नाम तय करने से पहले जीतने के बारे में सोचें। अगर कोई सांसद नहीं होगा, तो इसका कोई मतलब नहीं है।

Image

'इंडिया' गठबंधन की मीटिंग के दौरान विपक्षी नेता

Photo : IANS

इंडिया गठबंधन भले ही अभी सीट बंटवारे पर फैसला न कर पाया हो, कैंपेन शुरू न किया हो, लेकिन पीएम पद को लेकर यहां घमासान जारी है। मंगलवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मीटिंग हुई, इस मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के को पीएम कैंडिडेट के लिए ममता बनर्जी और केजरीवाल ने प्रस्ताव दे दिया। कहा जा रहा है कि ममता और केजरीवाल ने राहुल गांधी को रास्ते से हटाने के लिए खड़गे का नाम बढ़ाया है। वहीं इस मामले पर खड़गे ने अपने भाषण में दो टुक जवाब दे दिया। मीटिंग के बाद लालू यादव और नीतीश कुमार के नाराज होने की खबर भी आ रही है।

कौन बनेगा प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार

इंडिया अलायंस की बैठक के बाद, वीसीके सांसद थोल. थिरुमावलवन ने कहा- "...ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने प्रस्ताव दिया कि मल्लिकार्जुन खड़गे को इस इंडिया टीम का समन्वयक होना चाहिए और हम उन्हें आगामी चुनावों में प्रधानमंत्री के रूप में पेश करेंगे। लेकिन खड़गे जी ने इसे स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा - कोई ज़रूरत नहीं है इस सुझाव का, चुनाव के बाद ही हम तय कर सकते हैं कि पीएम कौन होगा? उन्होंने तुरंत इस बात को खारिज कर दिया..."

खड़गे की दो टूक

इंडिया एलायंस की बैठक के समापन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता चुनाव जीतना है। हम प्रधानमंत्री का नाम तय करने से पहले जीतने के बारे में सोचें। अगर कोई सांसद नहीं होगा, तो इसका कोई मतलब नहीं है। हम पहले बहुमत हासिल करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।

लालू-नीतीश नाराज!

इस मीटिंग में खड़गे का नाम पीएम पद के रूप में सामने आने के बाद लालू यादव और नीतीश कुमार नाराज बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यही कारण है वो बैठक के तुरंत बाद निकल गए, प्रेस कांफ्रेंस में भी नहीं है। इसे लेकर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने भी हमला बोला है। इंडिया अलायंस की बैठक पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- ''यह कुछ और नहीं बल्कि फोटो सेशन की चौथी बैठक थी। फोटो सेशन में लालू यादव और नीतीश कुमार भी मौजूद नहीं थे, उन्होंने इसका बहिष्कार किया। यह पूरी तरह से विफल है। वे सिर्फ खाते हैं, तस्वीरें क्लिक कराते हैं और चले जाते हैं..."

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article