देश

Operation Sheeshmahal में बड़ा खुलासा! दिल्ली के इस बड़े अफसर ने किया जासूसी का दावा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2023, 11:55 PM IST

Operation Sheeshmahal: केजरीवाल के 'शीशमहल' पर बहुत बड़ी खबर आई है। शीशमहल की जांच से हटाए गए विजिलेंस अधिकारी ने बहुत सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। अधिकारी वाई राजशेखर ने आरोप लगाया कि दिल्ली सचिवालय के रूम नंबर 403 में जासूसी की कोशिश की गई। इसी रूम में विजिलेंस के स्पेशल सेक्रेटरी का ऑफिस है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑपरेशन शीशमहल में हुआ था केजरीवाल के सरकारी आवास को लेकर खुलासा
  • केजरीवाल के सरकारी आवास के रिनोवेशन पर किया गया है बेहिसाब खर्च
  • रिनोवेशन के नाम पर बना दिया नया बंगला

Operation Sheeshmahal: ऑपरेशन शीशमहल में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले से जुड़ी फाइलों की जांच कर रहे दिल्ली के विजिलेंस स्पेशल सेक्रेटरी राजशेखर ने दावा किया है कि उनके ऑफिस की जासूसी की गई है। इन आरोपों के साथ राजशेखर ने विजिलेंस सेक्रेटरी को चिट्ठी लिखी है।

कहां हुई जासूसी

केजरीवाल के 'शीशमहल' पर बहुत बड़ी खबर आई है। शीशमहल की जांच से हटाए गए विजिलेंस अधिकारी ने बहुत सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। अधिकारी वाई राजशेखर ने आरोप लगाया कि दिल्ली सचिवालय के रूम नंबर 403 में जासूसी की कोशिश की गई। इसी रूम में विजिलेंस के स्पेशल सेक्रेटरी का ऑफिस है।

कब हुई जासूसी

विजिलेंस स्पेशल सेक्रेटरी राजशेखर ने कहा कि रूम नंबर 403 में 15 मई की रात को 3 बजे जासूसी की कोशिश की गई। राजशेखर ने इस मामले को लेकर विजिलेंस सेक्रेटरी को चिट्ठी लिखी है। राजशेखर का दावा है कि उनके दफ्तर में 76 फाइलें रखी हैं। जिसमें शीशमहल की जांच से जुड़ी फाइलें भी हैं। इन फाइलों में सीएम आवास के रेनोवेशन पर हुए खर्च और टेंडर से जुड़ी तमाम जानकारियां मौजूद हैं।

शीशमहल की कर रहे थे जांच

वाई राजशेखर वो अधिकारी हैं जो शीशमहल केस की जांच कर रहे थे। इन्हें 13 मई को विजिलेंस मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पद से हटाने का आदेश दिया था। इस अफसर के पास कई अहम मामले हैं, जिनकी ये जांच कर रहे थे। जो केजरीवाल सरकार के खिलाफ थे।

क्या है ऑपरेशन शीशमहल

टाइम्स नाउ नवभारत ने अपने ऑपरेशन शीशमहल में दिखाया था कि कैसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर रिनोवेशन के नाम पर बेहिसाब खर्चा किया गया है। कैसे रिनोवेशन के नाम पर नया बंगला खड़ा कर दिया गया। इस मामले का खुलासा होने के बाद केजरीवाल सरकार की जमकर आलोचना हो रही है और मामले की जांच भी चल रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article