देश

100 बिस्तर सहित चिकित्सा अधिकारियों के लिए ये सुविधाएं; ONGC ने अमरनाथ यात्रियों के लिए दो अस्पताल किए स्थापित

Amarnath Yatra: ओएनजीसी ने कश्मीर में अमरनाथ के दो बेस कैंप में 100 बिस्तरों वाले दो अस्पताल स्थापित किए हैं। ओएनजीसी ने एक बयान में कहा कि स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे की आवश्यकता को समझते हुए उसने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अनंतनाग में बालटाल और चंदनवारी-पहलगाम में स्थायी अस्पतालों का निर्माण किया है।

Image

अमरनाथ यात्रा अस्पताल

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 100 बिस्तर वाले दो अस्पताल स्थापित
  • चिकित्सा कर्मचारियों के लिए आवास सुविधाओं की व्यवस्था
  • गहन देखभाल इकाइयों से सुसज्जित है अस्पताल

Amarnath Yatra: ओएनजीसी ने कश्मीर में अमरनाथ के दो बेस कैंप में 100 बिस्तरों वाले दो अस्पताल स्थापित किए हैं। कंपनी ने कहा है कि वार्षिक यात्रा के बाद भी ये सुविधाएं चालू रहेंगी।

कब तक चलेगी अमरनाथ यात्रा?

अमरनाथ तीर्थयात्रा 52 दिनों तक चलती है और यह 19 अगस्त तक चलेगी। यह यात्रा दो रास्तों से की जाती है। पहला रास्ता पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान से और दूसरा रास्ता 14 किलोमीटर छोटा, लेकिन खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग से शुरू होता है।

ओएनजीसी ने कहा कि उसने क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर यह पहल की है।

100 बिस्तरों वाला अस्पताल तैयार

ओएनजीसी ने एक बयान में कहा कि स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे की आवश्यकता को समझते हुए उसने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अनंतनाग में बालटाल और चंदनवारी-पहलगाम में स्थायी अस्पतालों का निर्माण किया है। इनमें से प्रत्येक अस्पताल 100 बिस्तरों, चिकित्सा कर्मचारियों के लिए आवास सुविधाओं और गहन देखभाल इकाइयों से सुसज्जित है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article