देश

बांग्लादेश की यात्रा पर पाक सेना के वरिष्ठ अधिकारी, भारत ने कहा-हमारी करीबी नजर, उचित कदम उठाएंगे

India Bangladesh Relation : पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के विश्लेषण महानिदेशक मेजर जनरल शाहिद अमीर अफसर और कुछ अन्य अधिकारी इस समय बांग्लादेश की यात्रा कर रहे हैं। पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों की ढाका यात्रा बांग्लादेशी सैन्य अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा पाकिस्तान का दौरा किए जाने और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक किए जाने के बाद हो रही है।

Image

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल।

पाकिस्तान द्वारा अपनी सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के एजेंटों को बांग्लादेश भेजे जाने की रिपोर्ट पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हो रही घटनाओं पर भारत की करीबी नजर है और जब बात देश की राष्ट्रीय सुरक्षा की आएगी तो हम उचित कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा, 'हमारी बांग्लादेश और इलाके में हो रही सभी गतिविधियों, यहां तक राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने वाली सभी घटनाओं पर करीबी नजर है। सरकार उचित कदम उठाएगी।'

बांग्लादेश की यात्रा पाक के सैन्य अधिकारी

खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के विश्लेषण महानिदेशक मेजर जनरल शाहिद अमीर अफसर और कुछ अन्य अधिकारी इस समय बांग्लादेश की यात्रा कर रहे हैं। पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों की ढाका यात्रा बांग्लादेशी सैन्य अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा पाकिस्तान का दौरा किए जाने और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक किए जाने के बाद हो रही है।

सभी गतिविधियों पर हमारी नजर-MEA

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘हम देश और क्षेत्र के आसपास होने वाली सभी गतिविधियों के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखते हैं और सरकार उचित कदम उठाएगी।’

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के प्रति भारत का दृष्टिकोण मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने का रहा है।

'आपराधिक गतिविधियों का मुकाबला करना है'

जायसवाल ने कहा, ‘हम एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश का समर्थन करते हैं। हम अपने संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं ताकि भारत और बांग्लादेश के लोग समृद्ध हो सकें।’भारत द्वारा दोनों देशों के बीच सीमा पर बाड़ लगाए जाने पर बांग्लादेश की आपत्ति पर जायसवाल ने कहा कि इसका उद्देश्य मानव और पशु तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों का मुकाबला करना है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों के अंतर्गत आता है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article