देश

Odisha Train Accident: उड़ीसा ट्रेन हादसे के कारण 48 ट्रेनें रद्द, 39 हुई डायवर्ट; देखिए लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 3, 2023, 09:19 PM IST

Odisha Train Accident: भारतीय रेल के दो परिक्षेत्र द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे ने चेन्नई-हावड़ा मेल, दरभंगा-कन्याकुमारी एक्सप्रेस और तीन जून को अपनी यात्रा शुरु करने वाली कामख्या-एलटीटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है।

Image

ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद कई ट्रेनें कैंसिल

Photo : PTI

Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे के बाद अभी तक उस रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं हो पाया है। जिसके कारण शनिवार को भी दर्जनों ट्रेनें कैंसिल हो गई है। साथ ही कई ट्रेनें डायवर्ट हो गई है। ओडिशा के बालेश्वर में शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे के बाद करीब 48 ट्रेनों को रद्द किया गया है, 39 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। जबकि 10 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले रोक दिया गया है। हादसे के कारण प्रभावित ट्रेनों में ज्यादातर दक्षिण और दक्षिण-पूर्व रेलवे परिक्षेत्र की हैं।

कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

भारतीय रेल के दो परिक्षेत्र द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे ने चेन्नई-हावड़ा मेल, दरभंगा-कन्याकुमारी एक्सप्रेस और तीन जून को अपनी यात्रा शुरु करने वाली कामख्या-एलटीटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। रेलवे ने चार जून को अपनी यात्रा शुरू करने वाली पटना-पुरी विशेष ट्रेन भी रद्द कर दी है। दक्षिण रेलवे ने तीन जून की रात 11 बजे मंगलोर से रवाना होने वाली मंगलोर-संतरागाछी विवेक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, चार जून को चेन्नई से सुबह सात बजे रवाना होने वाले डॉक्टर एमजीआर चेन्नई सेंट्रल - शालीमार कोरोमंडल एक्सप्रेस, चार जून को चेन्नई से सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर रवाना होने वाली डॉक्टर एमजीआर चेन्नई सेंट्रल - संतरागाछी एसी सुपरफास्ट ट्रेन को रद्द कर दिया है।

ये भी ट्रेनें हुईं रद्द

दक्षिण रेलवे ने तीन जून को रंगपाड़ा उत्तर से सुबह सवा पांच बजे रवाना होने वाली रंगपाड़ा उत्तर - इरोड सुपरफास्ट विशेष ट्रेन, छह जून को गुवाहाटी से सुबह छह बजकर 20 मिनट पर रवाना होने वाली गुवाहाटी - श्री एम. विश्वेश्वरैय्या बेंगलुरु त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सात जून को कामख्या से दोपहर दो बजे रवाना होने वाली कामख्या - श्री एम. विश्वेश्वरैय्या बेंगलुरु एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है।

ये ट्रेनें गंतव्य से पहले रूकेंगी

रेलवे ने 10 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले रोकने का निर्णय लिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने बाहनगर बाजार स्टेशन के पास हुए इस हादसे से प्रभावित यात्रियों के रिश्तेदारों को मौके तक ले जाने के लिए तीन जून को अपराह्न चार बजे हावड़ा से बालासोर तक एक विशेष मेमू (एमईएमयू) ट्रेन भी चलायी है। यह ट्रेन संतरागाछी, उलूबेरिया, बागनान, मछेड़ा, पानस्कुरा, बालिचाक, खड़गपुर, हिजली, बेल्दा और जलेश्वर में रूकेगी। दक्षिण रेलवे से भी हादसे से प्रभावित लोगों के परिजनों/रिश्तेदारों के लिए चेन्नई से भद्रक तक विशेष ट्रेन चला रहा है।

ओडिशा ट्रेन हादसे में 288 लोगों की मौत

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम शालीमार - चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से भारतीय रेल के इतिहास के सबसे भीषण हादसों में से एक दुर्घटना हुई। शनिवार दोपहर दो बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में अभी तक 288 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में 803 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 56 गंभीर रूप से घायल हैं।

दुर्घटना की शिकार हुई दो एक्सप्रेस ट्रेनों में करीब 2,000 लोग यात्रा कर रहे थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट