देश

अब क्रिकेट घोटाले में फारूक अब्दुल्ला को ED ने भेजा समन, मनी लॉन्ड्रिंग केस में होगी पूछ्ताछ

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 13, 2024, 12:03 AM IST

​इससे पहले फारूक अब्दुल्ला को 11 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, हालांकि वह पेश नहीं हुए थे। 86 वर्षीय जम्मू-कश्मीर के नेता को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में बुलाया गया है।

Image

फारूक अब्दुल्ला को ईडी ने भेजा समन

Photo : PTI

प्रवर्तन निदेशालय यानि कि ईडी ने अब नेशनल क्रांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला को पूछताछ के लिए बुलाया है। फारूक अब्दुल्ला पर से क्रिकेट घोटाले में पूछताछ की जाएगी। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को नया समन जारी किया।

पहले भी जारी हुआ था समन

इससे पहले अब्दुल्ला को 11 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, हालांकि वह पेश नहीं हुए थे। 86 वर्षीय जम्मू-कश्मीर के नेता को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में बुलाया गया है। आपको बता दें कि समन में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री को श्रीनगर में ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। ईडी ने इससे पहले जेकेसीए के तत्कालीन कोषाध्यक्ष अहसान अहमद मिर्जा को 4 सितंबर, 2019 को गिरफ्तार किया था और उनके खिलाफ 1 नवंबर, 2019 को अभियोजन शिकायत दर्ज की गई थी।

क्या है आरोप

श्रीनगर के सांसद फारूक अब्दुल्ला पर 2022 में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आरोप लगाया गया था। ईडी अधिकारियों ने कहा कि मामला जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) से अलग-अलग फंडों के हस्तांतरण से संबंधित है। यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा 2018 में दायर आरोपपत्र पर आधारित है।

क्या है मामला

यह मामला बीसीसीआई के जेकेसीए को 112 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने से जुड़ा है। जिसमें से 43.6 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। यह घोटाला कथित तौर पर तब हुआ जब अब्दुल्ला 2001 से 2012 के बीच जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article