देश

'सरकार चलाने के योग्य नहीं...' AAP की आतिशी ने दिल्ली में बिजली कटौती में वृद्धि को लेकर BJP पर साधा निशाना

Atishi: दिल्ली में विपक्ष की नेता आतिशी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में बिजली कटौती में वृद्धि हुई है।

Image

आतिशी ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Photo : ANI

Atishi: आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली में विपक्ष की नेता आतिशी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में बिजली कटौती में वृद्धि हुई है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार पर आगे हमला करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चलाने के लिए योग्य नहीं है, यही वजह है कि आज 24 घंटे बिजली देने का मॉडल विफल हो गया है।

दिल्ली में बिजली कटौती लगातार बढ़ी रही- आतिशी

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से बिजली कटौती लगातार बढ़ी है। सोशल मीडिया पर आप रोजाना ऐसी पोस्ट देख सकते हैं... दिल्ली सरकार के आंकड़ों से पता चलता है कि 1 मार्च से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सरकार चलाना नहीं आता। वे योग्य नहीं हैं, इसलिए अब 24 घंटे बिजली आपूर्ति विफल हो गई है।

आतिशी ने यह भी कहा कि पिछले 10 वर्षों में अरविंद केजरीवाल के शासन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में इनवर्टर और जनरेटर का उपयोग पूरी तरह से कम हो गया था। आतिशी ने कहा कि पिछले 10 सालों में दिल्ली के लोगों के घरों से इन्वर्टर गायब हो गए हैं...हर साल की तरह इस साल भी लोगों ने इन्वर्टर की नई बैटरी नहीं खरीदी। बुराड़ी के जगतपुर गांव के निवासियों ने इलाके में लंबे समय से बिजली कटौती का दावा करते हुए दिल्ली के बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

भाजपा ने दिल्ली की जनता से बोला झूठ

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की स्थिति को बदतर बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की आलोचना की। 28 मार्च को आतिशी ने अन्य आप विधायकों के साथ महिला समृद्धि योजना 2025 के मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ दिल्ली विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली की एलओपी आतिशी ने भाजपा सरकार पर चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि वे भविष्य में 2500 रुपये देने का भी इरादा नहीं रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब आप विधायकों ने इस पर सरकार से सवाल किया तो उन्हें विधानसभा से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि आठ मार्च तक उनके खातों में 2500 रुपये जमा हो जाएंगे, लेकिन भाजपा ने वादा नहीं किया।

दिल्ली सरकार ने यह वादा पूरा नहीं किया... जब हमने सदन में सवाल पूछा कि महिलाओं के खातों में 2500 रुपये कब आएंगे, तो हमारे सभी विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया गया... इसका साफ मतलब है कि उन्होंने 8 मार्च को पैसे नहीं दिए और उनका ऐसा करने का इरादा भी नहीं है। यह साफ है कि भाजपा और पीएम मोदी ने दिल्ली से झूठ बोला और वादों के नाम पर जुमले दिए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article