देश

Modi Surname Case: 'मोदी सरनेम' केस में राहुल गांधी को राहत नहीं, गुजरात हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 2, 2023, 06:26 PM IST

Rahul Gandhi News: गुजरात हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 2019 के मोदी सरनेम मानहानि मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने की याचिका पर अपने आदेश को सुरक्षित रखा है।

Image

गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के मोदी सरनेम मानहानि मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने की याचिका पर अपने आदेश को सुरक्षित रखा

KEY HIGHLIGHTS
  1. न्यायमूर्ति ने सुनवाई के दौरान राहुल को कोई अंतरिम संरक्षण देने से भी इनकार किया
  2. राहुल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दोषसिद्ध को निलंबित करने की बात कही थी
  3. 'मोदी सरनेम' मामले में दो साल की सजा पाने के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द हुई

Modi Surname Case Update: गुजरात हाई कोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें उन्होंने 'मोदी उपनाम' (Modi Surname) वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में अपनी दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग की है।

न्यायमूर्ति हेमंत ने सुनवाई के दौरान राहुल गांधी को कोई अंतरिम संरक्षण देने से भी इनकार कर दिया और कहा कि छुट्टी से आने के बाद फैसला सुनाया जाएगा, कोर्ट ने तब तक के लिए राहुल गांधी को कोई अंतरिम राहत देने से इनकार किया।

गुजरात में BJP के विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दायर 2019 के मामले में सूरत की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने 23 मार्च को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 499 और 500 (आपराधिक मानहानि) के तहत दोषी ठहराते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी। इससे पहले इस मामले में 29 अप्रैल को सुनवाई हुई थी राहुल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दोषसिद्ध को निलंबित करने की बात कही थी।

modi surname case

modi surname case

राहुल को खाली करना पड़ा था बंगला

'मोदी सरनेम' मामले में दो साल की सजा पाने के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द हुई तो उन्हें सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिला था फिर राहुल गांधी ने पूरी तरह से अपने सरकारी आवास को खाली कर दिया था। अब वह मां सोनिया गांधी के साथ 10 जनपथ में रह रहे हैं।

राहुल बोले- 'कर्नाटक चुनाव उनके बारे में नहीं है'

इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह समझना चाहिए कि कर्नाटक चुनाव उनके बारे में नहीं है।राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के इस आरोप को लेकर यह बात कही कि कांग्रेस की ओर से उन्हें 91 बार अपशब्द कहे गए।राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से कहा कि उन्हें अपने बारे में बात करने के बदले कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के काम और भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा करनी चाहिए।

'आप कर्नाटक के बारे में नहीं बोलते हैं'

तुमकुरु जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आप (प्रधानमंत्री मोदी) कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने के लिए आते हैं, लेकिन आप कर्नाटक के बारे में नहीं बोलते हैं। आप अपने बारे में बोलते हैं। आपको यह बताना चाहिए कि आपने पिछले तीन साल में कर्नाटक में क्या किया? आपको अपने भाषणों में इस बारे में बताना चाहिए कि अगले पांच साल में आप क्या करेंगे, आप युवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए क्या करेंगे?'

End of Article