देश

क्रिसमस–न्यू ईयर की छुट्टियों में अब नहीं होगी यात्रा की परेशानी, रेलवे ने चलाईं 138 स्पेशल ट्रेनें

क्रिसमस और नए साल की भीड़ को संभालने के लिए भारतीय रेल ने देश के 9 ज़ोन में 138 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों के कुल 650 फेरे मंज़ूर किए गए हैं, जिनमें से अब तक 244 फेरों की अधिसूचना जारी हो चुकी है।

Train

त्योहारी सीजन में चलेंगी स्पेशल रेलगाड़ियां (प्रतीकात्मक तस्वीर: iStock)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिसमस–न्यू ईयर पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत रेलवे देगी।138 स्पेशल ट्रेनें, 650 ट्रिप्स का मेगा प्लान
  • 244 ट्रिप्स को मिली हरी झंडी, पश्चिम रेलवे सबसे आगे– मुंबई से गोवा, दिल्ली से हावड़ा तक बढ़ी कनेक्टिविटी
  • भारतीय रेल ने क्रिसमस और नववर्ष 2025–26 के मौके पर यात्रियों को बड़ी सौगात दी है

त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने वाली भारी भीड़ को संभालने के लिए भारतीय रेल ने 9 जोन में 138 स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है, जिनके तहत कुल 650 ट्रिप्स को मंजूरी दी गई है। इनमें से अब तक 244 ट्रिप्स को अधिसूचित किया जा चुका है। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह विशेष संचालन यात्रियों को भीड़ से राहत, बेहतर सीट उपलब्धता और आरामदायक सफर सुनिश्चित करेगा, ताकि लोग बिना किसी तनाव के क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न मना सकें।

पश्चिम रेलवे सबसे आगे, सेंट्रल रेलवे भी सक्रिय

स्पेशल ट्रेनों के संचालन में पश्चिम रेलवे (WR) सबसे आगे है। 26 स्पेशल ट्रेनें, 226 स्वीकृत ट्रिप्स, जिनमें से 72 ट्रिप्स अधिसूचित हैं।

वहीं सेंट्रल रेलवे (CR) 18 ट्रेनें, 18 स्वीकृत ट्रिप्स, 76 ट्रिप्स पहले ही अधिसूचित है।

इसके अलावा दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व मध्य, उत्तर, उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे भी इस विशेष अभियान में पूरी तरह जुटे हुए हैं।

क्रिसमस–न्यू ईयर 2025–26: ज़ोन-वाइज स्पेशल ट्रेनों का पूरा ब्योरा

सेंट्रल रेलवे (CR)1811876

उत्तर रेलवे (NR)186608

पश्चिम रेलवे (WR)2622672

दक्षिण मध्य रेलवे (SCR)263426

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR)128224

दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR)204228

उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR)147206

उत्तर पूर्व रेलवे (NER)020600

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR)020404

कुल 138650244

मुंबई–गोवा, दिल्ली–हावड़ा और दक्षिण भारत के लिए खास इंतजाम

त्योहारी सीजन में सबसे ज्यादा मांग वाले मुंबई–गोवा (कोंकण) रूट पर CSMT/LTT से करमाली और मडगांव के बीच डेली और वीकली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इससे समुद्र तटों की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही मुंबई–नागपुर, पुणे–सांगानेर, दिल्ली, हावड़ा, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, मंगलुरु जैसे व्यस्त रूट्स पर भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

इन स्पेशल ट्रेनों से मिलेगा सीधा फायदा

CSMT–करमाली (1151/1152), LTT–तिरुवनंतपुरम (1171), पुणे–सांगानेर (1405), CSMT–नागपुर (1005) सहित कई ट्रेनें, जो यात्रियों को अतिरिक्त सीट और स्लीपर सुविधा प्रदान करेंगी।

इन विशेष ट्रेनों के जरिए भारतीय रेल ने यह सुनिश्चित किया है कि यात्रियों को भीड़, वेटिंग और असुविधा का सामना न करना पड़े। रेलवे का यह कदम देशभर के शहरों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन केंद्रों को जोड़ते हुए क्रिसमस और न्यू ईयर 2026 को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

भावना किशोर
भावना किशोर author

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यू... और देखें

End of Article