देश

क्या अमेरिका से F-35 लड़ाकू विमानों की खरीद पर हो रही चर्चा? केंद्र सरकार ने दिया यह जवाब

F35 Fighter Jets: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि एफ-35 लड़ाकू विमानों की खरीद के संबंध में भारत और अमेरिका के बीच कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। दरअसल, इन लड़ाकू विमानों की संभावित खरीदारी के संबंध में लोकसभा में पूछे गए एक सवाल का लिखित उत्तर देते हुए राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर अभी तक कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है।

Image

एफ-35 लड़ाकू विमान

Photo : iStock

F35 Fighter Jets: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि एफ-35 लड़ाकू विमानों की खरीद के संबंध में भारत और अमेरिका के बीच कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। दरअसल, इन लड़ाकू विमानों की संभावित खरीदारी के संबंध में लोकसभा में पूछे गए एक सवाल का लिखित उत्तर देते हुए राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर अभी तक कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है।

क्या अमेरिका ने दिया है कोई प्रस्ताव?

लोकसभा में पूछा गया था कि क्या अमेरिका ने इस साल की शुरुआत में उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक के दौरान डोनाल्ड ट्रंप द्वारा की गई घोषणा के बाद भारत को एफ-35 लड़ाकू विमान बेचने के लिए कोई आधिकारिक प्रस्ताव दिया है?

SIR को लेकर गतिरोध बरकरार

वहीं, लोकसभा में बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर शुक्रवार को विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। एसआईआर के मुद्दे पर ही, पहले सुबह 11 बजकर तीन मिनट पर सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही स्थगित करने से पहले शोर-शराबा कर रहे सदस्यों से कहा, ‘‘जनता ने आपको इतना बड़ा अवसर दिया है, इसे नारेबाजी करके और तख्तियां दिखाकर मत गंवाइए।’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article