देश

Nitish Kumar का तुगलकी फरमान! Chhath Puja के दिन भी खुले रहेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, कर्मचारियों में आक्रोश

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 09:26 PM IST

बिहार में छठ पूजा Chhath Puja) के दिन भी निबंधन कार्यालय (Registration office) खुला रखने का आदेश दिया गया है। इस पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के ओएसडी संजय मिश्रा ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने तुगलकी फरमान जारी किया है। जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।

Image

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Photo : Twitter

पटना: सूर्य उपासना का सबसे बड़ा पर्व छठ पूरे बिहार में धूमधाम से मनाया जाता है। इसे बिहार का सबसे बड़ा त्योहार भी कहा जाता है। इस मौके पर पूरे प्रदेश में स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में छुट्टी रहती है। लेकिन इस साल छठ पूजा (Chhath Puja) के दिन निबंधन कार्यालय (Registration office) खुला रखने का आदेश दिया गया है। इस पर बीजेपी शासित राज्य त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के ओएसडी संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक और तुगलकी फरमान जारी किया है।

संजय मिश्रा ने ट्वीट किया कि अब नीतीश कुमार का एक और तुगलकी फरमान! बिहार के सबसे बड़े पर्व #छठ_पूजा के दिन कार्यालय खोलने का आदेश।

सामान्य दिनों की तरह #छठ पूजा के दिन भी निबंधन कार्यालय खुले रखने के बिहार सरकार के आदेश से कर्मचारियों में भारी आक्रोश!

संजय मिश्रा ने ट्वीट के साथ सरकार आदेश वाला पत्र भी शेयर किया। जिसमें लिखा है कि छठ पूजा हेतु घोषित अवकाश अवधियों में सभी निबंधन कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। उक्त दिनों में अभिलेखों का डिजिटाईजेशन एवं मॉडल डीड से संबंधित सभी कार्यों को अपडेट कर लिया जाना आवश्यक होगा। उक्त अवधि में यदि कोई दस्तावेज का निबंधन कराना चाहते हैं तो सामान्य दिनों की तरह निबंधन कार्य किया जाएगा।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article